Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: जोफ्रा आर्चर और सौरभ नेत्रावलकर भी मेगा ऑक्शन की लिस्ट में हुए शामिल, इस धाकड़ ऑलराउंडर को भी गेंदबाजों की सूची में मिली जगह

Jofra Archer MI (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। बता दें कि, बीसीसीआई की पहली लिस्ट में जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल नहीं था हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज ने अपने आपको आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रखा है।

आईपीएल काउंसिल ने अभी तक जोफ्रा आर्चर के बेस प्राइस की घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए होगा। जोफ्रा आर्चर के अलावा हार्दिक तमोर और सौरभ नेत्रावलकर को भी आगामी टूर्नामेंट की नीलामी लिस्ट में शामिल किया गया है। जहां एक तरफ जोफ्रा आर्चर नीलामी में 576वें खिलाड़ी है वहीं दूसरी ओर हार्दिक तामोर को 577वें खिलाड़ी के रूप में लिस्ट में जगह मिली है।

सौरभ नेत्रावलकर की बात की जाए तो उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। यही नहीं इस बेहतरीन तेज गेंदबाज ने मेजर लीग क्रिकेट 2024 में 15 विकेट झटके थे। हार्दिक तामोर की बात की जाए तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से 10 टी20 मैच में 101 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए हैं।

गेंदबाजों की लिस्ट में ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को भी शामिल किया गया है। दीपक हुड्डा ने इंडिया की ओर से 9 अंतरराष्ट्रीय विकेट झटके हैं जबकि घरेलू क्रिकेट में उनके नाम 89 विकेट है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ दुबे और केसी करिअप्पा भी इस लिस्ट में शामिल है। वहीं मनीष पांडे और श्रीजेश कृष्णा को गेंदबाजी से बैन किया गया है।

आईपीएल के अगले तीन सीजन की डेट भी बीसीसीआई ने की रिलीज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के आने वाले तीन सीजन की डेट भी रिलीज कर दी है। आईपीएल का आगामी सीजन 14 मार्च से शुरू होगा जबकि इसका फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। आईपीएल 2026 सीजन 15 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा जबकि 2027 सीजन की शुरुआत 14 मार्च से होगी और इसका फाइनल मैच 30 मई को होगा।

आगामी नीलामी में कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगाई जा सकती है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनको उनकी फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...