
Richard Madley And Rishabh Pant (Pic Source-X)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। बता दें कि, आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग से तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल और Tristan Stubbs को रिटेन किया है जबकि उनके पास नीलामी में दो राइट टू मैच कार्ड उपलब्ध है।
आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी कई फ्रेंचाइजी है जो ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज का प्रदर्शन आईपीएल में हमेशा ही जबरदस्त रहा है।
हाल ही में प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक ऋषभ पंत के ऊपर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लग सकती है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली फ्रेंचाइजी उन्हें फिर से अपनी टीम में शामिल नहीं करेगी।
प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली ने CricTracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि, ‘ऋषभ पंत के ऊपर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लग सकती है। मुझे नहीं लगता कि दिल्ली कैपिटल्स ने फिर से अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। मुझे लगता है कि उनके लिए जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।’
इन कीमतों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा: रिचर्ड मैडली
रिचर्ड मैडली ने आगे कहा कि, ‘इन कीमतों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। हर नीलामी से पहले मुझसे हमेशा यह पूछा जाता है कि किस पर सबसे बड़ी बोली लगेगी। इसको लेकर कोई कुछ भी नहीं कह सकता है और भविष्यवाणी आप ही के लिए काफी परेशानी वाली हो सकती है।’
सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन पर सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें आगामी नीलामी में जरूर होगी। बता दें कि, आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेडा में आयोजित किया जाएगा।
SM Trends: 11 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
‘श्रेयस अय्यर 10 सांपों के साथ खेल रहे हैं’ – भाई के समर्थन में विवादित रील लाइक कर फंसीं बहन श्रेष्ठा अय्यर, बवाल के बाद हटाया
विंबलडन में फिर साथ दिखे सचिन और फेडरर, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल, कहा ‘कुछ साझेदारियां….’
ENG vs IND” विल जैक्स ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बोले- पूरी टीम का सबसे बड़ा आकर्षण हैं

