
Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X)
IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुआ था। इस ऑक्शन में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अनुभवी भारतीय क्रिकेटर अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था। यह उनका केकेआर के साथ दूसरा सीजन होने वाला है।
तो वहीं अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह IPL 2025 में केकेआर का कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि बीते समय में रहाणे आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स और भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट फाॅर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं।
इसके अलावा वह मुंबई की घरेलू रेड बाॅल क्रिकेट में लगातार कप्तानी करते हैं, लेकिन इस बार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 के लिए रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया है।
Ajinkya Rahane को लेकर सोर्स ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि केकेआर टीम से करीब से जुड़े एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- जी हां, फिलहाल यह 90% तय है कि अजिंक्य रहाणे केकेआर के नए कप्तान होंगे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा विशेष रूप से एक व्यवहार्य कप्तानी विकल्प के उद्देश्य से खरीदा था।
साथ ही बता दें कि जब इस मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 23.75 करोड़ की भारी-भरकम राशि में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को खरीदा था, तो फैंस को इस बात की उम्मीद थी कि वह टीम के अगले कप्तान होंगे। लेकिन अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टीम में यह जिम्मेदारी अंजिक्य रहाणे को सौंपी जा सकती है।
दूसरी ओर, साल 2022 में रहाणे का केकेआर के लिए किए गए प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो उन्होंने उस सीजन टीम के लिए खेले गए 7 मैचों में 19 की औसत और 103.91 के स्ट्राइक रेट से महज 133 रन बनाए थे। खैर, देखने लायक बात होगी कि केकेआर कब रहाणे को कप्तान बनाने की घोषणा करने वाली है?
लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान
11 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
बिना कोई रन दिए दोनों पारियों में लिए विकेट, मानव सुथार ने की 131 साल पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी!
“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

