Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: केकेआर का कप्तान बनने की रेस में अंजिक्य रहाणे सबसे आगे- रिपोर्ट्स 

Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुआ था। इस ऑक्शन में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अनुभवी भारतीय क्रिकेटर अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था। यह उनका केकेआर के साथ दूसरा सीजन होने वाला है।

तो वहीं अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह IPL 2025 में केकेआर का कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि बीते समय में रहाणे आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स और भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट फाॅर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं।

इसके अलावा वह मुंबई की घरेलू रेड बाॅल क्रिकेट में लगातार कप्तानी करते हैं, लेकिन इस बार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 के लिए रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया है।

Ajinkya Rahane को लेकर सोर्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि केकेआर टीम से करीब से जुड़े एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- जी हां, फिलहाल यह 90% तय है कि अजिंक्य रहाणे केकेआर के नए कप्तान होंगे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा विशेष रूप से एक व्यवहार्य कप्तानी विकल्प के उद्देश्य से खरीदा था।

साथ ही बता दें कि जब इस मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 23.75 करोड़ की भारी-भरकम राशि में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को खरीदा था, तो फैंस को इस बात की उम्मीद थी कि वह टीम के अगले कप्तान होंगे। लेकिन अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टीम में यह जिम्मेदारी अंजिक्य रहाणे को सौंपी जा सकती है।

दूसरी ओर, साल 2022 में रहाणे का केकेआर के लिए किए गए प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो उन्होंने उस सीजन टीम के लिए खेले गए 7 मैचों में 19 की औसत और 103.91 के स्ट्राइक रेट से महज 133 रन बनाए थे। खैर, देखने लायक बात होगी कि केकेआर कब रहाणे को कप्तान बनाने की घोषणा करने वाली है?

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 4th T20I: जीत की पटरी पर लौटने के लिए भारतीय टीम को प्लेइंग XI में करने चाहिए ये 3 बड़े बदलाव

ENG vs IND 4th T20I: 3 changes India should make to return to winning ways (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज में 2-0 से पीछे...

ENG vs IND, 4th T20I: क्या ब्रिस्टल में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? वेदर रिपोर्ट पर डालें नजर

ENG vs IND, 4th T20I: Weather Report (image via X) इंग्लैंड 9 जुलाई को ब्रिस्टल में चौथे टी20आई मैच के लिए भारत की मेजबानी करेगा; सीरीज में इंग्लैंड के पास...

‘फिटनेस से जुड़ी कुछ दिक्कतें हैं’ – आगामी टेस्ट दौरों से पहले पाकिस्तानी कोच सरफराज अहमद का बड़ा बयान

Fitness Issues A Worry For Pakistan Ahead of Crucial Test Tours, Confirms Sarfaraz Ahmed (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हाल ही में टेस्ट टीम के हेड कोच...

9 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IND vs ENG, 4th T20I: आज (9 जुलाई) भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20आई मैच खेला जाएगा; 5 मैचों की सीरीज...