Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: केएल राहुल के फैंस को लग सकता है तगड़ा झटका, LSG राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल इस धाकड़ ऑलराउंडर के लिए कर सकता है

IPL 2025: केएल राहुल के फैंस को लग सकता है तगड़ा झटका, LSG राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल इस धाकड़ ऑलराउंडर के लिए कर सकता है

KL Rahul (Photo Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टूर्नामेंट का तमाम भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के मेगा ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जाएगी। सभी फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट की भी घोषणा जल्द से जल्द करनी होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर भी सभी फैंस की निगाहें होंगी।

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी केएल राहुल को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है। दरअसल केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी खराब रहा था। टीम 2024 सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि राहुल को रिटेन किया जाएगा।

NDTV स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करना चाह रही है लेकिन इस लिस्ट में राहुल का नाम नहीं है। रिपोर्ट का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के घातक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के लिए राइट टू मैच कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

केएल राहुल ने आईपीएल 2025 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में खेलने की इच्छा व्यक्त की

बता दें कि, केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 2022 सीजन से है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2022 और 2023 सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन करने की वजह से संजीव गोयनका और राहुल के बीच किसी चीज को लेकर गंभीर बातचीत करते हुए देखा गया था। तमाम फैंस का यह भी मानना था कि राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025 सीजन में अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

बता दें, केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की ओर से 2013 और 2016 सीजन में खेल चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगर आईपीएल 2025 की नीलामी में केएल राहुल का नाम भी शामिल किया जाता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी उन पर बड़ी बोली लगा सकती है और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...