Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: आईपीएल खेलने वाले प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश, जय शाह ने की ऐतिहासिक घोषणा

IPL (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025: आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों पर आगामी सीजन से पैसों की बारिश देखने को मिलने वाली है। हाल में ही खिलाड़ियों की मैच फीस और बाकी चीजों में वृद्धि देखने को मिली है।

गौरतलब है कि आज 28 सितंबर, शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। शाह की पोस्ट में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में आसाधारण बदलाव देखने को मिले हैं। तो वहीं इस फैसले के बाद खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश

बता दें कि जय शाह ने खिलाड़ियों की मैच फीस में अभूतपूर्व बदलाव की घोषणा की है। अब आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी से काॅन्ट्रैक्ट राशि के अलावा, प्रत्येक मैच खेलने के लिए मैच फीस के रूप में 7.5 लाख रुपए अलग से मिलेंगे। साथ ही अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल के सभी मैच लीग मैच खेलता है, तो उसे अलग से 1 करोड़ 5 लाख की राशि दी जाएगी।

लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि यह हर एक टीम को 12.60 करोड़ का अलग से एक मैच फीस फंड बनाने के लिए बोर्ड की ओर से दिशानिर्देश दिए गए हैं। बीसीसीआई के इस अभूतपूर्व फैसले की क्रिकेट जगत काफी तारीफ देखने को मिल रही है।

देखें जय शाह का यह ट्वीट

In a historic move to celebrate consistency and champion outstanding performances in the #IPL, we are thrilled to introduce a match fee of INR 7.5 lakhs per game for our cricketers! A cricketer playing all league matches in a season will get Rs. 1.05 crores in addition to his…

— Jay Shah (@JayShah) September 28, 2024

आईपीएल रिटेंशन में हो सकती है इन नियमों की घोषणा

बता दें कि आगामी आईपीएल सीजन में रिटेंशन नियमों को लेकर अगर ईएसपीएन क्रिकइंफों की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो हर एक फ्रेंचाइजी को अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी। इसके अलावा हर एक फ्रेंचाइजी को 1 राइट टू मैच कार्ड (RTM) इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। देखना होगा कि रिटेंशन नियमों को लेकर आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल क्या घोषणा करती है।

আরো ताजा खबर

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका! इबादत हुसैन दौरे से बाहर

AUS vs BAN: Ebadot Hossain (image via X) ऑस्ट्रेलिया के आगामी टेस्ट दौरे के लिए बांग्लादेश की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज इबादत हुसैन सीरीज से...

“इंग्लैंड के नतीजों ने टीम को एक-दूसरे के करीब लाया”: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले बोले श्रेयस अय्यर

ZIM vs IND 2026: Shreyas Iyer (image via BCCI/X) इंटरनेशनल क्रिकेट में मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की वापसी की क्षमता...

23 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: आज (23 जुलाई) हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20आई खेला...

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...