Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: गुजरात टाइटंस में शामिल होंगे पार्थिव पटेल, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

IPL 2025 गुजरात टाइटंस में शामिल होंगे पार्थिव पटेल बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

Parthiv Patel

आईपीएल 2025 को लेकर हर दिन कुछ न कुछ अपडेट आ रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट आई कि मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब में 24 और 25 नवंबर को होगा। इस बीच गुजरात टाइटंस कैंप से खबर आ रही है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

पार्थिव पटेल को आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया जाना तय हो गया है। गैरी कर्स्टन के पाकिस्तान टीम का हेड कोच बनाए जाने के कारण फ्रेंचाइजी में पार्थिव के लिए जगह बनी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी क्रमशः मुख्य कोच और क्रिकेट निदेशक के रूप में बने रहेंगे।

आपको बता दें कि पार्थिव पटेल ने 6 फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व करते हुए आईपीएल में कुछ 139 मैच खेले हैं, जिसमें 120.78 के स्ट्राइक रेट से 2848 रन बनाए। फिलहाल वह रिटायरमेंट के बाद ब्रॉडकास्टर और कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं।

2024 में बुरी तरह फ्लॉप रही थी गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2022 में अपने पहले संस्करण में फ्रेंचाइजी ने शानदार खेल दिखाया था और खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2023 संस्करण में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी थी और चेन्नई सुपर किंग्स मात देकर पांचवीं बार चैंपियन बनी थी।

हालांकि, 2024 सीजन में हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की कमान संभाली। लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही और पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर रही। इस कारण से फ्रेंचाइजी अब आगामी संस्करण के लिए एक नया यूनिट तैयार करना चाहता है, जो खिताब जीतने में मदद करें।

पार्थिव की बात करें तो उनको घरेलू क्रिकेट का काफी ज्ञान है जो टाइटन्स के लिए अहम होगा, खासकर आगामी मेगा-नीलामी में। हालांकि, उन्होंने पहले किसी भी टीम को कोचिंग नहीं दी है, इसलिए यह देखना होगा कि गुजरात में शामिल होने की स्थिति में वह उस भूमिका में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

আরো ताजा खबर

BBL 2025-26: सिडनी थंडर को झटका, चोट के कारण सीजन ओपनर नहीं खेल पाएंगे डेविड वॉर्नर

David Warner (Image credit Twitter – X) बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी थंडर की शुरुआत उनके स्टार कप्तान डेविड वॉर्नर के बिना होगी। टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है...

2026 में IPL और PSL में होगी टक्कर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की घोषणा की

IPL and PSL (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत मार्च 26 से 3 मई के बीच होगी। हाल में ही इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

वर्ल्ड कप फाइनल की हीरो शेफाली वर्मा ने जीता ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड

Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।...

भारत दौरा शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ब्लेयर टिकनर इस वजह से हुए व्हाइट बाॅल टूर से बाहर

Blair Tickner (Image credit Twitter – X) तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। कंधे के डिसलोकेशन की वजह से वह...