![IPL 2024 Orange and Purple Cap Update RCB vs DC मैच-62 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे - BJ Sports - Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RCB vs DC, मैच-62 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे](https://www.bjsports.live/wp-content/uploads/2024/05/V-2024-05-12T224201559-YmMZL3.jpeg)
Tushar Deshpande & Virat Kohli (Photo Source: BCCI/IPL)
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 में आज 12 मई के दिन दो शानदार मुकाबले खेले गए। चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। वहीं एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से शिकस्त दी।
इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में टॉप-5 में सीएसके के तुषार देशपांडे और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज खलील अहमद की एंट्री हुई है।
ऑरेंज कैप की ताजा सूची में नहीं हुआ कोई बदलाव
ऑरैंज कैप की ताजा सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 13 मैचों में 661 रनों के साथ पहले पायदान पर है। सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 41 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली। वह 13 मैचों में 583 रनों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ट्रैविस हेड (533) तीसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (527) चौथे और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (486) पांचवें स्थान पर है।
नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | RCB | 661 | 13 | 426 | 66.1 | 113 | 155.16 | 56 | 33 | 1 | 5 |
2 | रुतुराज गायकवाड़ | CSK | 583 | 13 | 412 | 58.3 | 108 | 141.5 | 58 | 18 | 1 | 4 |
3 | ट्रैविस हेड | SRH | 533 | 11 | 264 | 53.3 | 102 | 201.89 | 61 | 31 | 1 | 4 |
4 | साई सुदर्शन | GT | 527 | 12 | 373 | 47.91 | 103 | 141.29 | 48 | 16 | 1 | 2 |
5 | संजू सैमसन | RR | 486 | 12 | 307 | 60.75 | 86 | 158.31 | 44 | 23 | — | 5 |
तुषार देशपांडे पर्पल कैप की ताजा सूची में चौथे स्थान पर पहुंचे
पर्पल कैप की ताजा सूची में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 13 मैचों में 20 विकेट के साथ पहले पायदान पर है। पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल (20) और कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (18) तीसरे स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे 16 विकेट के साथ सूची में चौथे स्थान पर है। वहीं खलील अहमद भी 16 विकेट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जसप्रीत बुमराह | MI | 20 | 13 | 51.5 | 5/21 | 311 | 16.8 | 6.48 | 336 | — | 1 |
2 | हर्षल पटेल | PBKS | 20 | 12 | 41 | 3/15 | 246 | 20 | 9.76 | 400 | — | — |
3 | वरुण चक्रवर्ती | KKR | 18 | 12 | 44 | 3/16 | 264 | 20.39 | 8.34 | 367 | — | — |
4 | तुषार देशपांडे | CSK | 16 | 12 | 44 | 4/27 | 264 | 23.44 | 8.52 | 375 | 1 | — |
5 | खलील अहमद | DC | 16 | 13 | 48 | 2/21 | 288 | 28.56 | 9.52 | 457 | — | — |