Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: MI vs RR, मैच-14 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

MI vs RR (IPL Official Website)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बोर्ड पर लगाए। हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 34 रन बनाए, वहीं तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 32 रन की पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए। वहीं नांद्रे बर्गर के नाम 2 और आवेश खान के नाम एक विकेट शामिल रहा।

राजस्थान रॉयल्स ने 27 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने 39 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल ने 4 ओवर में 20 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं।

IPL 2024 Orange Cap Update: मैच-14 के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची

रियान पराग 3 मैचों में 181 रन बनाकर ऑरेंज कैप की सूची में पहले पायदान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 रियान पराग RR 181 3 113 181 84 160.18 13 12 2
2 विराट कोहली RCB 181 3 128 90.5 83 141.41 15 7 2
3 हेनरिक क्लासेन SRH 167 3 76 83.5 80 219.74 5 17 2
4 शिखर धवन PBKS 137 3 103 45.67 70 133.01 16 4 1
5 डेविड वॉर्नर DC 130 3 90 43.33 52 144.44 13 8 1

IPL 2024 Orange Cap Update: मैच-14 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 3 मैचों में 7 विकेट लेकर पर्पल कैप की सूची में पहले पायदान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मुस्तफिजुर रहमान CSK 7 3 12 4/29 72 15.14 8.83 106 1
2 युजवेंद्र चहल RR 6 3 10 3/11 60 9.17 5.5 55
3 मोहित शर्मा GT 6 3 12 3/25 72 15.5 7.75 93
4 खलील अहमद DC 5 3 12 2/21 72 17.6 7.33 88
5 ट्रेंट बोल्ट RR 5 3 11 3/22 66 17.2 7.82 86

আরো ताजा खबर

हार्दिक पांड्या का रोल क्या होगा? कौन सा खिलाड़ी साबित होगा X फैक्‍टर; PC में SKY ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज शनिवार से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले स्टेडियम...

जुलाई 27 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

INDW beat BANW 1) SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन...

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images) दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और...