Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: KKR vs PBKS, मैच-42 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update KKR vs PBKS मैच-42 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

Harshal Patel & Sunil Narine (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 42वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। केकेआर के खिलाड़ी सुनील नारायण ने पंजाब के खिलाफ 32 गेंदों में 71 रनों बनाए, इस शानदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची में वह टॉप-5 में आ गए हैं। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 9 मैचों में 430 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में अब भी पहले स्थान पर है। सुनील नारायण (357) दूसरे स्थान पर आ गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (349) तीसरे और ऋषभ पंत (342) चौथे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन (334) पांचवें स्थान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 430 9 295 61.43 113 145.76 40 17 1 3
2 सुनील नारायण KKR 357 8 194 44.63 109 184.02 37 24 1 2
3 रुतुराज गायकवाड़ CSK 349 8 245 58.17 108 142.45 38 10 1 2
4 ऋषभ पंत DC 342 9 212 48.86 88 161.32 27 21 3
5 साई सुदर्शन GT 334 9 259 37.11 65 128.96 35 5 1

हर्षल पटेल के सिर सजा पर्पल कैप

हर्षल पटेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट लिया। वह 9 मैचों में 14 विकेट के साथ पर्पल कैप की ताजा सूची में पहले पायदान पर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह 8 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं RR गेंदबाज युजवेंद्र चहल 8 मैचों में 13 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कुलदीप यादव (12) चौथे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी. नटराजन (12) पांचवें स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 हर्षल पटेल PBKS 14 9 32 3/15 192 23.29 10.19 326
2 जसप्रीत बुमराह MI 13 8 32 5/21 192 15.69 6.38 204 1
3 युजवेंद्र चहल RR 13 8 30 3/11 180 20.38 8.83 265
4 कुलदीप यादव DC 12 6 24 4/55 144 15.08 7.54 181 1
5 टी. नटराजन SRH 12 6 24 4/19 144 17.42 8.71 209 1

KKR vs PBKS, मैच-42 का हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन बोर्ड पर लगाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंदों में 75 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं सुनील नरेन ने 32 गेंदों में 71 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने 8 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 8 विकेट से जीत दर्ज की।

जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्कों की मदद से 108 रनों की नाबाद पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों में 54 रन बनाए, वहीं शशांक सिंह ने 28 गेंदों में 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IPL 2024: ऋषभ पंत का फॉर्म देख तमाम भारतीय फैंस हैं निराश, RR के खिलाफ भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए DC कप्तान

Rishabh Pant (Pic Source-X)इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस...

“उसके कारण बाकी के बल्लेबाज दबाव में….”- केएल राहुल के बैटिंग अप्रोच पर भड़के ब्रेट ली

Brett Lee & KL Rahul (Photo Source: X/BCCI/IPL)IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में घर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 98 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी...

VIRAL VIDEO: इधर IPL में टीम की नैया डूब रही है, उधर MI के प्लेयर्स को पार्टी करने से फुर्सत नहीं है

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)आईपीएल 2024 के जारी सीजन के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) टीम के कुछ खिलाड़ी जमकर पार्टी करते हुए नजर आए है।...

IPL 2024: 4,4,4,6,4,6: Jake Fraser-McGurk ने अरुण जेटली स्टेडियम में आवेश खान की लगाई जमकर क्लास, आप भी देखें वीडियो

Jake Fraser-McGurk (Pic Source-X)इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस...