Harshal Patel & Sunil Narine (Photo Source: BCCI/IPL)
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 42वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। केकेआर के खिलाड़ी सुनील नारायण ने पंजाब के खिलाफ 32 गेंदों में 71 रनों बनाए, इस शानदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची में वह टॉप-5 में आ गए हैं। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 9 मैचों में 430 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में अब भी पहले स्थान पर है। सुनील नारायण (357) दूसरे स्थान पर आ गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (349) तीसरे और ऋषभ पंत (342) चौथे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन (334) पांचवें स्थान पर है।
नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | RCB | 430 | 9 | 295 | 61.43 | 113 | 145.76 | 40 | 17 | 1 | 3 |
2 | सुनील नारायण | KKR | 357 | 8 | 194 | 44.63 | 109 | 184.02 | 37 | 24 | 1 | 2 |
3 | रुतुराज गायकवाड़ | CSK | 349 | 8 | 245 | 58.17 | 108 | 142.45 | 38 | 10 | 1 | 2 |
4 | ऋषभ पंत | DC | 342 | 9 | 212 | 48.86 | 88 | 161.32 | 27 | 21 | — | 3 |
5 | साई सुदर्शन | GT | 334 | 9 | 259 | 37.11 | 65 | 128.96 | 35 | 5 | — | 1 |
हर्षल पटेल के सिर सजा पर्पल कैप
हर्षल पटेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट लिया। वह 9 मैचों में 14 विकेट के साथ पर्पल कैप की ताजा सूची में पहले पायदान पर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह 8 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं RR गेंदबाज युजवेंद्र चहल 8 मैचों में 13 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कुलदीप यादव (12) चौथे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी. नटराजन (12) पांचवें स्थान पर है।
नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | हर्षल पटेल | PBKS | 14 | 9 | 32 | 3/15 | 192 | 23.29 | 10.19 | 326 | — | — |
2 | जसप्रीत बुमराह | MI | 13 | 8 | 32 | 5/21 | 192 | 15.69 | 6.38 | 204 | — | 1 |
3 | युजवेंद्र चहल | RR | 13 | 8 | 30 | 3/11 | 180 | 20.38 | 8.83 | 265 | — | — |
4 | कुलदीप यादव | DC | 12 | 6 | 24 | 4/55 | 144 | 15.08 | 7.54 | 181 | 1 | — |
5 | टी. नटराजन | SRH | 12 | 6 | 24 | 4/19 | 144 | 17.42 | 8.71 | 209 | 1 | — |
KKR vs PBKS, मैच-42 का हाल
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन बोर्ड पर लगाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंदों में 75 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं सुनील नरेन ने 32 गेंदों में 71 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने 8 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 8 विकेट से जीत दर्ज की।
जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्कों की मदद से 108 रनों की नाबाद पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों में 54 रन बनाए, वहीं शशांक सिंह ने 28 गेंदों में 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली।