Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: LSG के खिलाफ मैच के बाद DC अपने फैंस को देगा खास तोहफा, जाने इसके बारे में सब कुछ यहां

IPL 2024: LSG के खिलाफ मैच के बाद DC अपने फैंस को देगा खास तोहफा, जाने इसके बारे में सब कुछ यहां

Delhi Capitals (Pic SOurce-X)

आज यानी 14 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

बता दें, दिल्ली के पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम के रेगुलर कप्तान ऋषभ पंत भाग नहीं ले पाए थे, हालांकि लखनऊ के खिलाफ उनकी टीम में वापसी होगी। इस मैच की शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सभी फैंस से यह अपील की है कि वो मुकाबले के बाद भी स्टेडियम में ही रहे। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए तमाम फैंस से यह अपील की।

बता दें, यह दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन का आखिरी लीग मैच है। टीम अपना इस सीजन का अंतिम लीग मैच अपने ही घर में खेलेगी। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया और कैप्शन पर लिखा कि, ‘दिल्ली यह आपके लिए। आज के मैच के बाद सभी लोग किला कोटला में ही रहे। यह हमारी तरफ से आप सभी के प्यार के लिए एक छोटा सा तोहफा है। स्टेडियम में Lap Of Honour होगा और कुछ साइन मर्चेंडाइज आपके पास आ रहे हैं। इसलिए आप लोग कहीं भी ना जाए।’

यह रहा दिल्ली कैपिटल्स का ट्वीट:

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 13 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में टीम में जीत दर्ज की है जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ छठवें पायदान पर है। अगर टीम लखनऊ के खिलाफ मैच को हार जाती है तो वो इस सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक 12 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के भी 12 अंक है और वो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। अगर लखनऊ दिल्ली के खिलाफ मैच में हार दर्ज करता है तो उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। लखनऊ को आईपीएल 2024 का अपना आखिरी लीग मैच 17 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।

আরো ताजा खबर

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X)न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में डरबन...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images)दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड...

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड, 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट 

Renuka Thakur Singh (Image Credit- Twitter X)Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें...

Womens Asia Cup: रिकॉर्ड जीत के साथ भारत पहुंचा फाइनल में, पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

INDW beat BANWमहिला एशिया कप 2024 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश द्वारा दिए गए 81 रनों के लक्ष्य...