Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: 3 खिलाड़ी जो RCB के खिलाफ संभाल सकते हैं DC की कमान

Rishabh Pant (Photo Source: BCCI/IPL)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। DC के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, 7 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्यों पर जुर्माना लगा है। चूंकि इस सीजन ऐसा तीसरी बार हुआ है, इसलिए यह कार्रवाई हुई है।

अब आगामी मुकाबले में ऋषभ पंत की जगह कौन लेगा, इस पर आर्टिकल में हम ऐसे तीन खिलाड़ियों की चर्चा कर रहे हैं, जो पंत की जगह टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

ये 3 खिलाड़ी हैं जो पंत की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर सकते हैं

1. डेविड वॉर्नर (David Warner)

David Warner (Photo Source: X/Twitter)

डेविड वॉर्नर का बल्ला इस सीजन भले ही खामोश रहा है, लेकिन उनमें नेतृत्व करने की क्षमता है, जो दिल्ली के काम आ सकती है। उनके पास आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब जीताने का अनुभव है। वहीं पिछले सीजन ऋषभ पंत नहीं खेले थे, तब उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी डेविड वॉर्नर ने ही संभाली थी।

2. अक्षर पटेल (Axar Patel)

Axar Patel & Rishabh Pant (Photo Source Twitter)

अक्षर पटेल भी दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी प्लेयर हैं। इस स्टार ऑलराउंडर में खेल को पढ़ने-समझने की काबिलियत है। इसके अलावा वह भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी सामंजस्य बना सकते हैं, जो टीम का एक प्रमुख कारक है।

3. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

Kuldeep Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)

कुलदीप यादव एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह एक स्पिनर के अलावा अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने कठिन परिस्थियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनमें दबाव में खेलने की काबिलियत है और तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट के लिए कप्तानी का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

আরো ताजा खबर

जुलाई 27 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

INDW beat BANW 1) SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन...

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images) दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और...

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड, 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट 

Renuka Thakur Singh (Image Credit- Twitter X) Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता...