Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो MI बनाम RR मैच के दौरान बन सकते हैं

Rohit Sharma And Sanju Samsang (Photo Source : Twitter)

आज यानी 1 अप्रैल को आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। यह मुंबई इंडियंस का इस सीजन का पहला अपने घर में मैच है। बता दें, मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी अच्छा रहा है। वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में बन सकते हैं।

1- युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स की ओर से चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं

Yuzvendra Chahal (Photo Source: Twitter)

युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं अनुभवी स्पिनर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी काफी अच्छी गेंदबाजी की है। युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से अभी तक 51 विकेट झटके हैं।

अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ युजवेंद्र चहल तीन विकेट और ले लेते हैं तो वो राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे पायदान पर आ जाएंगे। इस समय James Faulkner इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है जिन्होंने 2013 से 2015 तक 48 मैच में 53 विकेट झटके हैं।

2- जसप्रीत बुमराह 150 आईपीएल विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं

Hardik Pandya & Jasprit BUmrah (Photo Source: IPL Official Website)

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के महत्वपूर्ण के खिलाड़ियों में से एक है। यही नहीं जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइनअप के सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू 2013 में किया था। उन्होंने अभी तक मुंबई इंडियंस की ओर से 148 आईपीएल विकेट झटके हैं।

अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह दो विकेट और ले लेते हैं तो वो 150 आईपीएल विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भुवनेश्वर कुमार है जिन्होंने अभी तक 170 आईपीएल विकेट हासिल किए हैं।

3- रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं

Rohit Sharma. (Photo: IANS)

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 1 अप्रैल को खेले जाने वाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। बता दें, अभी तक रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28 पारी में 618 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा अभी तक इस सूची में छठवें पायदान पर है लेकिन अगर वो 62 रन इस मैच में बना लेते हैं तो मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान शिखर धवन के 679 रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X)न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में डरबन...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images)दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड...

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड, 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट 

Renuka Thakur Singh (Image Credit- Twitter X)Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें...

Womens Asia Cup: रिकॉर्ड जीत के साथ भारत पहुंचा फाइनल में, पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

INDW beat BANWमहिला एशिया कप 2024 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश द्वारा दिए गए 81 रनों के लक्ष्य...