Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: एक नजर डालिए PBKS vs RCB मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

PBKS vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज खेले गए 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली और रजत पाटीदार के अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 241 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन बनाकर ढेर हो गई। इस करारी हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं आरसीबी ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

कोहली-पाटीदार की धमाकेदार बल्लेबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धर्मशाला के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 241 रनों का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (9) और विल जैक्स (12) के विकेट जल्दी गंवाने के बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार ने धुआंधार बैटिंग की। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरते हुए 76 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रजत पाटीदार ने 23 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली।

वहीं विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन का अपना पांचवां अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह शतक से चूक गए। आउट होने से पहले कोहली ने 47 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 92 रन बनाए। उनके अलावा कैमरन ग्रीन ने भी 46 रनों का योगदान दिया।

पंजाब के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए, लेकिन विदवथ कावेरप्पा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में चार ओवर के स्पैल में 36 रन देकर दो बड़े झटके। अंत में हर्षल पटेल ने तीन विकेट चटकाए।

पंजाब किंग्स प्लेऑफ से बाहर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 181 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रभसिमरन सिंह (6) के जल्दी आउट हो जाने के बाद जॉनी बेयरस्टो और राइली रूसो ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 65 रन जोड़े। बेयरस्टो को आउट कर लॉकी फर्ग्यूसन ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 27 रन बनाए। इसके बाद राइली रूसो भी 61 रन बनाकर आउट हो गए।

उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। शुरुआती तीन विकेट के बाद पंजाब ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17 ओवर में 181 रन बनाकर ढेर हो गई। शशांक सिंह ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। वहीं कप्तान सैम करन ने 22 रन बनाए।

आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। वहीं स्वप्निल सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए। इस हार के साथ पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

यहां देखें PBKS vs RCB मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

 

#ViratKohli #PBKSvsRCB Virat to Harsha and gawaskar after getting the man of the match award 😜 pic.twitter.com/nsgimmWEJY

— Nomad💥 (@Nomad_0XD) May 9, 2024

W W W W 🦁🔥@RCBTweets #ViratKohli#PBKSvsRCB pic.twitter.com/uLI4EoYabk

— Dinesh Reddy Tiyyagura (@dinesh_reddy_t) May 9, 2024

Only Rohit mehra and his team can win ipl for preity zinta#PBKSvsRCB #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/7AfSIUC74M

— Avnish Singh (@Avii_singh07) May 9, 2024

Points table is struggling 😂😂#PBKSvsRCB #ViratKohli𓃵 #ViratKohli pic.twitter.com/Xw52NiwPUX

— CharanBehara (@CharanBehara3) May 9, 2024

 

#RCBvsSRH#PBKSvsRCB
RCB supporters right now pic.twitter.com/WxSvOAU9oT

— Arudra (@SubbaraoSharma) May 9, 2024

Aaj toh night good hogaya 😍🔥#ViratKohli roasting haters with his bat is treat to watch #PBKSvsRCB pic.twitter.com/bk8dwHYqQd

— Suryaxyz (@king956774183) May 9, 2024

King kohli just destroyed PBKS 🫡🔥#PBKSvsRCB pic.twitter.com/pExoBVDcph

— Dogesh (@dogesh_bhai) May 9, 2024

#PBKSvsRCB #ViratKohli

RCB fans right now pic.twitter.com/wNfVWzf6nn

— Ex Bhakt (@exbhakt_) May 9, 2024

No one….

Virat Kohli to Sunil Gavaskar after today’s innings : #PBKSvsRCB pic.twitter.com/HE57eM40WB

— UmdarTamker (@UmdarTamker) May 9, 2024

Parents of 2049 to their kids: pic.twitter.com/VdKyNoICtD

— Shivani (@shivani_yaar) May 9, 2024

Virat Kohli in a must win match💀#PBKSvsRCB #PBKSvRCB #PBKS #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/9QfkSJEqYN

— 🧢1⃣0⃣ (@CapXSid) May 9, 2024

 

আরো ताजा खबर

हार्दिक पांड्या का रोल क्या होगा? कौन सा खिलाड़ी साबित होगा X फैक्‍टर; PC में SKY ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज शनिवार से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले स्टेडियम...

जुलाई 27 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

INDW beat BANW 1) SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन...

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images) दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और...