
Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली जीएमआर ग्रुप ने इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने वाली हैंपशायर क्रिकेट क्लब को खरीद लिया है। जीएमआर ग्रुप द्वारा इस नई टीम की खरीद के बाद, उसकी पूरी दुनिया में अलग-अलग लीग में दिल्ली कैपिटल्स सहित कुल 20 टीमें हो गई हैं।
तो वहीं हैंपशायर में जीएमआर ग्रुप ने स्टेक Gala Global Products Limited (GGPL) नाम की कंपनी से हैंपशायर के स्वामित्व को अपने पास रखने वाली, Hampshire Sport & Leisure Holdings Ltd. में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लिया है। साथ ही ईएसपीएन क्रिकइंफो की माने, तो आने वाले वर्षों में जीएमआर ग्रुप क्रिकेट क्लब में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद सकता है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले Hampshire Sport & Leisure Holdings Ltd. के चेयरपर्सन Rob Bransgrove ने हैंपशायर क्रिकेट क्लब में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने का फैसला किया था। तो वहीं अब इस हिस्सेदारी को जीएमआर ग्रुप ने खरीद लिया है। टीम में इस स्टेक को खरीदने के बाद, सितंबर 2026 तक क्रिकेट क्लब के सीईओ David Mann इस पद पर बने रहेंगे।
साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीएमआर ग्रुप ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। जीएमआर ग्रुप दिल्ली कैपिटल्स के अलावा SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स, ILT20 में दुबई कैपिटल्स और मेजर लीग क्रिकेट में सीटल ऑर्कस टीम का स्वामित्व अपने पास रखता है।
Kiran Kumar Grandhi ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हैंपशायर क्रिकेट क्लब में हिस्सेदारी खरीदने के बाद, जीएमआर ग्रुप के काॅरपोरेट चेयरपर्सन Kiran Kumar Grandhi ने एक आधिकारिक बयान में कहा- इस हिस्सेदारी के साथ, अमेरिका, दुबई और भारत में हमारे निवेश के साथ, जीएमआर वैश्विक युवाओं के साथ जुड़ने और जुड़ने पर केंद्रित है।
हम वित्तीय विवेक, मूल्य सृजन और युवा टैलेंट के लिए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य खेल को एक ऐसे मंच में बदलना है जो लोगों और संस्कृतियों को एकजुट करता है, वैश्विक उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है और भविष्य के विश्व चैंपियनों के निर्माण को बढ़ावा देता है।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

