Skip to main content

ताजा खबर

“IPL में AB de Villiers गलत फ्रेंचाइजी के लिए खेले”- पूर्व भारतीय क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

IPL में AB de Villiers गलत फ्रेंचाइजी के लिए खेले- पूर्व भारतीय क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

AB De Villiers. (Image Source: BCCI-IPL)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एबी डिविलियर्स को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखाने देने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दोषी ठहराया।

स्टार स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान, मांजरेकर से पूछा गया कि क्या सूर्यकुमार यादव ने मिस्टर 360 के रूप में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज ने सबसे छोटे प्रारूप में सूर्यकुमार को एक बड़े बल्लेबाज का दर्जा दिया। हालांकि, क्रिकेटर से कमेंटेटर बने मांजरेकर ने कहा कि, टेस्ट और वनडे में डिविलियर्स भारत के मौजूदा टी20 कप्तान की तुलना में कहीं बेहतर खिलाड़ी थे।

दिलचस्प बात यह है कि मांजरेकर ने  अपनी इस बातचीत में आरसीबी को भी घसीट लिया और कहा कि अगर डिविलियर्स किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए खेलते तो क्रिकेट प्रेमियों को उनकी महानता नजर आती।

संजय मांजरेकर ने AB de Villiers को लेकर दिया बड़ा बयान

संजय मांजरेकर ने कहा कि, “आईपीएल में डिविलियर्स कीअसली क्षमता सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया। इसलिए, आईपीएल में हमें उनसे उतना दम नहीं मिला। आईपीएल में उन्होंने निश्चित रूप से ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी की। हालांकि मैं माफी चाहूंगा, लेकिन एबी गलत फ्रैंचाइजी के लिए खेले। आईपीएल में हमने उनका उतना जूस नहीं निकाला। अगर वह कहीं और खेलते तो हम एबी डिविलियर्स की महानता देख सकते थे।”

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2008 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए आईपीएल में डेब्यू किया और उनके साथ तीन सीजन बिताए। आईपीएल 2011 की मेगा ऑक्शन में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) में शामिल हो गए और 2021 में रिटायर होने तक फ्रैंचाइजी के लिए 11 सीजन खेले।

डिविलियर्स आईपीएल इतिहास में आरसीबी के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 156 मैच खेले, जिसमें दो शतक और 37 अर्धशतक सहित 4491 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...

मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम से किया गया ड्रॉप, जोएल डेविस और ओली पीक को मिली जगह

Australia Drop Marnus Labuschagne from ODI Squad for Zimbabwe and South Africa Tours (image via getty) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी वनडे दौरों के लिए 17...

AFG vs IND: हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी तय, बुमराह के कमबैक का इंतजार बढ़ा – रिपोर्ट्स

AFG vs IND: Hardik Pandya and Nitish Reddy Fit to Play, Bumrah Likely to Miss Out (image via X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई सीरीज से...