Skip to main content

ताजा खबर

IPL फ्रेंचाइजियों को मिल गई है BCCI से डेडलाइन, धोनी, रोहित और कोहली को लेकर अब सभी को लेने होंगे महत्वपूर्ण फैसले

IPL फ्रेंचाइजियों को मिल गई है BCCI से डेडलाइन, धोनी, रोहित और कोहली को लेकर अब सभी को लेने होंगे महत्वपूर्ण फैसले

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियमों को जारी कर दिया है। इसके अलावा टीमों के पर्स, राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) और विदेशी खिलाड़ियों को लेकर भी नियम जारी हो चुके हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने एक बड़ा फैसला किया है, जिसने विदेशी खिलाड़ियों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, आईपीएल ने ऑक्शन में चुने जाने के बाद सीजन से गायब होने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। उन्हें सिर्फ मेडिकल स्थिति में ही लीग को छोड़ने की अनुमति मिलेगी।

यही नहीं बोर्ड ने सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर डेडलाइन दे दी है। बता दें, बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को कह दिया है कि 31 अक्टूबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दें। इसका मतलब है कि सभी टीमों को प्लेयर्स रिटेन करने के लिए डेडलाइन मिल गई है। आगामी सीजन में ऐसे कई अनुभवी खिलाड़ी है जिन पर महत्वपूर्ण फैसले फ्रेंचाइजी लेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नियम के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा पांच कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही नीलामी से पहले रिटेन किया जा सकता है। यही नहीं जो खिलाड़ी अक्टूबर 31 से पहले अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेगा, उसे कैप्ड खिलाड़ी ही माना जाएगा।

आईपीएल ने अपने रिलीज किए गए बयान में कहा कि, ‘रिटेन और RTM के लिए संयोजन चुनना आईपीएल फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है। 6 रिटेंशन/आरटीएम में अधिकतम 5 कैप्ड खिलाड़ी और दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सभी खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का तमाम क्रिकेट फैंस और खिलाड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी टूर्नामेंट से पहले बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था, जिसके बाद अब 2025 सीजन में भी खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

सभी टीमें रिटेंशन नियम का इस्तेमाल अच्छी तरह से करना चाहेंगी। महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव सहित कई खिलाड़ी हैं, जिन पर फ्रेंचाइजियों को महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े:- IPL 2025: नई रिटेंशन पॉलिसी से क्या मेगा ऑक्शन पर पड़ेगा असर..? जानिए ये 7 जरूरी बातें

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...