Skip to main content

ताजा खबर

IPL: जल्द ही बिक सकती है गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी, अडाणी समूह के अलावा ये कंपनी रेस में 

IPL: जल्द ही बिक सकती है गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी, अडाणी समूह के अलावा ये कंपनी रेस में 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)

IPL जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक वाली CVC Capital Partners ने टीम की ज्यादातर हिस्सेदारी को बेचने की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि CVC ने साल 2021 में फ्रेंचाइजी को चार साल के लिए 5625 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर खरीदा था।

तो वहीं अगर बीसीसीआई के आईपीएल को लेकर तैयार किए गए नियमों के अनुसार कोई भी कंपनी जो आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओनरशिप खरीदती है, वह तय किए गए लाॅक-इन पीरियड से पहले अपनी हिस्सेदारी को किसी दूसरी कंपनी को ट्रांसफर नहीं कर सकती है।

तो वहीं CVC Capital Partners का यह लाॅक-इन पीरियड फरवरी 2025 में खत्म हो रहा है। साथ ही अगर Economic Times की मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी की ओनरशिप खरीदने के लिए अडाणी ग्रुप और टोरंट ग्रुप ने दिलचस्पी दिखाई है।

CVC ग्रुप अब कंपनी की ओनरशिप से बाहर निकलना चाहता है, तो वहीं नई ओनरशिप हासिल करने के लिए अडाणी ग्रुप ने 5100 और टोरंट ग्रुप ने 4653 करोड़ रुपए की बिड की है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि कौनसा ग्रुप गुजरात टाइटंस टीम का मालिकाना हक अपने पास लेने वाला है?

गुजरात टाइटंस की निगाहें होंगी आईपीएल 2025 पर

दूसरी ओर, आईपीएल में गुजरात टाइंटस टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अभी तक कुल 3 सीजन खेले हैं, जिसमें उसने कमाल का प्रदर्शन किया है। 2022 में टीम ने अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल खिताब को अपने नाम किया था, तो वहीं आईपीएल 2023 की वह उपविजेता रही थी।

हालांकि, आईपीएल 2024 में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। एक बार की चैंपियन टीम खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ पांच में ही जीत हासिल कर पाई थी। तो वहीं अब उसकी निगाहें आईपीएल के आगामी सीजन में खुद के प्रदर्शन को सुधारने पर होंगी।

আরো ताजा खबर

इटली ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई

Italy Qualifies for the 2026 T20 World Cup (image via BBC Sports)क्रिकेट इतिहास में पहली बार, इटली की नेशनल क्रिकेट टीम आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2026 में भाग लेगी।...

The Hundred 2025: साउदर्न ब्रेव में चोटिल फाफ डु प्लेसिस को जेसन राॅय ने किया रिप्लेस 

Jason Roy (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड के द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए साउदर्न ब्रेव टीम में चोटिल फाफ डु प्लेसिस को जेसन राॅय रिप्लेस करने वाले...

12 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Italy (Image Credit- Twitter X)1. लाॅर्ड्स टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन लाॅर्ड्स में इंग्लैंड और...

IND vs ENG 2025: जसप्रीत बुमराह की करारी इनस्विंगर ने उखाड़ा बेन स्टोक्स का ऑफ स्टंप, देखें वीडियो

Jasprit Bumrah, Ben Stokes (image via BCCI X handle)लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन, जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि...