
Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)
IPL जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक वाली CVC Capital Partners ने टीम की ज्यादातर हिस्सेदारी को बेचने की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि CVC ने साल 2021 में फ्रेंचाइजी को चार साल के लिए 5625 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर खरीदा था।
तो वहीं अगर बीसीसीआई के आईपीएल को लेकर तैयार किए गए नियमों के अनुसार कोई भी कंपनी जो आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओनरशिप खरीदती है, वह तय किए गए लाॅक-इन पीरियड से पहले अपनी हिस्सेदारी को किसी दूसरी कंपनी को ट्रांसफर नहीं कर सकती है।
तो वहीं CVC Capital Partners का यह लाॅक-इन पीरियड फरवरी 2025 में खत्म हो रहा है। साथ ही अगर Economic Times की मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी की ओनरशिप खरीदने के लिए अडाणी ग्रुप और टोरंट ग्रुप ने दिलचस्पी दिखाई है।
CVC ग्रुप अब कंपनी की ओनरशिप से बाहर निकलना चाहता है, तो वहीं नई ओनरशिप हासिल करने के लिए अडाणी ग्रुप ने 5100 और टोरंट ग्रुप ने 4653 करोड़ रुपए की बिड की है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि कौनसा ग्रुप गुजरात टाइटंस टीम का मालिकाना हक अपने पास लेने वाला है?
गुजरात टाइटंस की निगाहें होंगी आईपीएल 2025 पर
दूसरी ओर, आईपीएल में गुजरात टाइंटस टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अभी तक कुल 3 सीजन खेले हैं, जिसमें उसने कमाल का प्रदर्शन किया है। 2022 में टीम ने अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल खिताब को अपने नाम किया था, तो वहीं आईपीएल 2023 की वह उपविजेता रही थी।
हालांकि, आईपीएल 2024 में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। एक बार की चैंपियन टीम खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ पांच में ही जीत हासिल कर पाई थी। तो वहीं अब उसकी निगाहें आईपीएल के आगामी सीजन में खुद के प्रदर्शन को सुधारने पर होंगी।
IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी
IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI
पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

