Skip to main content

ताजा खबर

IPL के फॉर्म को T20 World Cup में नहीं दोहरा पा रहे Virat Kohli, अफगानिस्तान के खिलाफ भी हुए फ्लॉप

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

Virat Kohli in T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-8 राउंड 19 जून से खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहला मैच आज (20 जून) अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में खेल रही है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने काफी ज्यादा खराब शुरुआत की, टीम 62 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

विराट कोहली (Virat Kohli) यूएसए लेग में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। ग्रुप स्टेज राउंड में उन्होंने तीन मैचों में मात्र 5 रन बनाए थे। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट को उम्मीद थी कि वेस्टइंडीज में होने वाले मैचों में कोहली अलग लय में नजर आएंगे। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ भी विराट अहम पारी नहीं खेल पाए।

राशिद खान के खिलाफ विकेट गंवा बैठे Virat Kohli

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ने 24 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। वह पारी के 9वें ओवर में राशिद खान के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। विराट एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन वह गेंद को सीधा लॉन्ग-ऑफ पर मार बैठे, जहां मोहम्मद नबी ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा। विराट कोहली के विकेट के रूप में टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा था। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (8) और ऋषभ पंत (20) पवेलियन लौटे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली के प्रदर्शन पर डालें एक नजर-

24(24) बनाम अफगानिस्तान
0(1) बनाम अमेरिका
4(3) बनाम पाकिस्तान
1(5) बनाम आयरलैंड

क्या टीम इंडिया को बदलनी चाहिए रणनीति?

आपको बता दें आईसीसी टूर्नामेंट्स में जारी टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के लिए नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोहली ने दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है, यह खिताब भी उन्होंने नंबर-3 की पोजिशन पर टीम के लिए बल्लेबाजी कर जीता है।

विराट कोहली ग्रुप स्टेज राउंड के आखिरी मैच में अमेरिका के खिलाफ गोल्डन डक पर पवेलियन आउट हुए थे। यह कोहली के टी20 वर्ल्ड कप करियर का पहला गोल्डन डक भी था। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या विराट कोहली को ओपनर की जगह वापस से नंबर-3 की पोजिशन दी जानी चाहिए? लेकिन अगर ऐसा होता है तो फिर मिडिल ऑर्डर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...