Skip to main content

ताजा खबर

IPL इतिहास में सर्वाधिक 150kph+ की गति से गेंद फेंकने वाले 3 गेंदबाज

Mayank Yadav (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग ने कई युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट जगत में प्रसिद्धि दिलाई है। कई युवा बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस लीग के जरिए अपनी पहचान बनाई और दौलत-शोहरत कमाया है। इस 17 साल के IPL इतिहास में कई ऐसे गेंदबाज भी हुए हैं, जिन्होंने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया है। कई खिलाड़ियों ने 150 किमी प्रति घंटे की अधिक से गेंदबाजी की है।

इस आर्टिकल में हम ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्होंने सर्वाधिक बार 150+ की गति से बॉलिंग की है।

1. मयंक यादव (Mayank Yadav)

Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन एक बेहद प्रतिभाशाली युवा गेंदबाज की खोज की है, जिनका नाम मयंक यादव है। वह इस सीजन में LSG के शुरुआती मुकाबले में नहीं खेले, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। वह मीडिल ओवरों में गेंदबाजी करने आए और शिखर धवन व जॉनी बेयरस्टो को अपनी गति से हैरान कर दिया।

मयंक यादव ने बेयस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा के रूप में पंजाब को बैक-टू-बैक झटके दिए। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 155.8 kph की गति से गेंद फेंकी। इसके बाद बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला और 156.7 kph की गति से बॉल फेंकी। मयंक ने लगातार 150+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन के बहुमूल्य विकेट चटकाए। वह आईपीएल में लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

2. उमरान मलिक (Umran Malik)

Umran Malik (Photo Source: X/Twitter)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक हैं, जो जम्मू और कश्मीर से आते हैं। उमरान भी लगातार 150+ किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। वह आईपीएल में तीन बार 154+ kph की गति से गेंद फेंक चुके हैं। उन्होंने सबसे तेज 157 किमी/घंटे की गति से गेंद फेंकने का कारनामा किया है।

इसके अलावा 155.7 kph और 154.8kph की गति से गेंदबाजी की है। हालांकि, वह खराब लेंथ के कारण कई मौकों पर काफी महंगे साबित हुए हैं। उनकी गति को देखते हुए ही उमरान मलिक को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने 2022 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे में अपना डेब्यू किया। मलिक ने अभी तक 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और 10 वनडे मैच खेले हैं।

3. कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)

Kagiso Rabada (Image Source: BCCI-IPL)

इस लिस्ट में तीसरा नाम साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का है। वह इस वक्त पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह आईपीएल में 154 किमी/घंटे की गति से गेंद फेंक चुके हैं। इसके अलावा वह 153.9kmph, 153.5kmph और 153.4kmph की गति से गेंदबाजी कर चुके हैं।

रबाडा न सिर्फ तेज गति से गेंदबाजी करते हैं, बल्कि स्विंग कराने की भी क्षमता उनमे हैं। वह डेथ ओवरों में भी खतरनाक गेंदबाजी करते हैं। इस सीजन में कगिसो रबाडा ने अब तक चार विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

हार्दिक पांड्या का रोल क्या होगा? कौन सा खिलाड़ी साबित होगा X फैक्‍टर; PC में SKY ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज शनिवार से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले स्टेडियम...

जुलाई 27 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

INDW beat BANW 1) SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन...

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images) दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और...