Skip to main content

ताजा खबर

IOC सेशन से पहले ICC अध्यक्ष जय शाह पहुंचे Lausanne, आप भी देखें वीडियो

IOC सेशन से पहले ICC अध्यक्ष जय शाह पहुंचे Lausanne आप भी देखें वीडियो

Jay Shah (Photo Source: X)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह 30 जनवरी को ओलंपिक हाउस में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सत्र से पहले लुसाने के लिए रवाना हो गए हैं। जय शाह यही चाहते हैं कि आगामी ओलंपिक में क्रिकेट खेल को भी शामिल किया जाए।

बता दें कि, शाह पिछले महीने भी ब्रिसबेन में थे और 2032 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की मांग की थी। आईसीसी अध्यक्ष ने ब्रिसबेन ओलंपिक आयोजन समिति की प्रमुख सिंडी हुक और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ निक हॉकले के साथ बैठक की थी, जब भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट खेल रहा था।

जय शाह ने इस मैच को स्टेडियम में बैठकर देखा था। यही नहीं प्रेस बॉक्स में भी उन्होंने पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और एलन बार्डर से मुलाकात की थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थी। आईसीसी अध्यक्ष ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जब उन्होंने आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभाला था, तब भी शाह ने खेल के लिए आने वाले रोमांचक समय पर जोर दिया था।

जय शाह ने कहा कि, ‘यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम LA28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए क्रिकेट को अधिक समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’

IOC ने अक्टूबर 2024 में अपने बयान में किया था बड़ा खुलासा

बयान में कहा गया था कि, ‘अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य 30 जनवरी 2025 को ओलंपिक हाउस, लौसाने में आईओसी अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुतिकरण और एक असाधारण आईओसी सत्र के लिए मिलेंगे।’

दिसंबर में एक और बयान में यह कहा गया था कि, ‘जैसा कि पहले घोषणा की गई थी, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य गुरुवार 30 जनवरी 2025 को ओलंपिक हाउस, लौसाने में मिलेंगे, जहां IOC अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों द्वारा बंद कमरे में प्रस्तुति दी जाएगी।’

আরো ताजा खबर

‘उम्र कोई मायने नहीं रखती’ – वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के कायल हुए कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने...

IPL 2027 में किसे करनी चाहिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? वसीम जाफर ने नाम सुझाया नाम

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती...

30 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया यास्तिका...

IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट...