Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs WIW: धोनी-विराट के साथ एलीट क्लब में शामिल हुईं कप्तान हरमनप्रीत कौर

INDW vs WIW धोनी-विराट के साथ एलीट क्लब में शामिल हुईं कप्तान हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur (Pic Source X)

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाली 10वीं भारतीय खिलाड़ी हैं। भारतीय मेन्स क्रिकेट में एमएस धोनी, विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और कपिल देव यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। जबकि महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत महान मिताली राज के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं।

बता दें कि 22 दिसंबर को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया। जहां हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 26 मैचों में 53.26 की औसत से 1012 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक, पांच अर्द्धशतक शामिल है। वहीं इस दौरान सितंबर 2022 में कैंटरबरी में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 143 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।

वनडे में बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

एमएस धोनी – 200 मैचों में 6641 रन
विराट कोहली – 95 मैचों में 5449 रन
मिताली राज – 155 मैचों में 5319 रन
मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 174 मैचों में 5239 रन
सौरव गांगुली – 146 मैचों में 5082 रन
राहुल द्रविड़ – 79 मैचों में 2658 रन
सचिन तेंदुलकर – 73 मैचों में 2454 रन
रोहित शर्मा – 48 मैचों में 2204 रन
कपिल देव – 74 मैचों में 1564 रन
हरमनप्रीत कौर – 26 मैचों में 1012 रन

चोट के बाद हरमनप्रीत ने की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में हरमनप्रीत कौर की वापसी से भारतीय टीम ने राहत की सांस ली। वह नवी मुंबई में पहले टी20 मैच में बल्लेबाजी के बाद बाहर चली गईं, जिसके बाद स्मृति मंधाना ने कार्यभार संभाला। वह चोट के कारण आखिरी के दो टी20 मैचों में नहीं खेल पाई थीं। अब उनके वापसी से भारतीय खेमा काफी मजबूत नजर आया।

मुकाबले में हरमनप्रीत ने 23 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के बीच 110 रनों की साझेदारी की मदद से 314 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वहीं इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 26.2 ओवर में 103 रनों पर सिमट गई और 211 रनों के विशाल अंतर से मैच हार गई। इस तरह मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...