Skip to main content

ताजा खबर

Indian Squad for Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Indian Squad for Womens T20 World Cup 2024 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Indian Women Team (Photo Source: X/Twitter)

Indian team for Women’s T20 World Cup 2024: BCCI ने मंगलवार (27 अगस्त) को अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

इस मेगा टूर्नामेंट (महिला T20 वर्ल्ड कप 2024) के लिए हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया टीम में नामित विकेटकीपर हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगा तो वहीं, भारत का महिला टी20 वर्ल्ड कप में अभियान 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ल‍िए भारतीय मह‍िला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया* (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन

ट्रेवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर

आपको बता दें कि, यास्तिका और श्रेयंका का चयन फिटनेस के आधार पर होगा क्योंकि दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से चोटों से जूझ रही हैं। 

टीम इंडिया ग्रुप A में है शामिल 

महिला टी20 वर्ल्ड कप में दस टीमें हिस्सा लेंगी और इनके बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए में- ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है।

वहीं, ग्रुप बी में- दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल 

4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई (शाम 7:30 बजे)
6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई (दोपहर 3:30 बजे)
9 अक्टूबर: भारत बनाम श्रीलंका, दुबई (शाम 7:30 बजे)
13 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह (शाम 7:30 बजे)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत से पहले भारतीय टीम 2 अभ्यास मैच खेलेगी। उनका पहला अभ्यास मैच वेस्टइंडीज तो दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा।

29 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, आईसीसी अकादमी 2, दुबई (शाम 7:30 बजे IST)
1 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, आईसीसी अकादमी दुबई (शाम 7:30 बजे IST)

यहाँ देखें: महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का नया शेड्यूल

আরো ताजा खबर

आईपीएल ऑक्शन से पहले राहुल चाहर का बड़ा बयान, कहा- ‘सीएसके मुझे सूट करेगी’

Rahul Chahar (Image credit Twitter – X) IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले भारतीय लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने खुलकर अपनी पसंदीदा टीम के बारे में बात की है। 26 साल...

IPL 2026 Auction: कब शुरू होगा ऑक्शन, किसके पास कितना पैसा, स्ट्रीमिंग डिटेल्स और वे सभी चीजें को आपको पता होनी चाहिए 

IPL 2026 auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट फैंस को जितनी बेसब्री से आईपीएल के ऑक्शन का इंतजार रहता है, शायद ही ऐसा इंतजार किसी टूर्नामेंट के लिए...

IND vs SA 2025: बची हुई साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं अक्षर पटेल- रिपोर्ट्स

Axar Patel (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है।...

15 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत दौरा शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ब्लेयर टिकनर इस वजह से हुए व्हाइट बाॅल टूर से बाहर तेज गेंदबाज...