Skip to main content

ताजा खबर

India Tour of South Africa 2024: भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा स्पोर्ट्स18 और JioCinema पर होगा लाइव

India Tour of South Africa 2024: भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा स्पोर्ट्स18 और JioCinema पर होगा लाइव

SA vs IND (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां 3 मैचों की टी20 सीरीज और उतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। इस दौरे पर भारतीय टीम ने 3-0 से टी20 फॉर्मेट अपने नाम किया, तो वहीं श्रीलंका ने 2-0 से वनडे सीरीज अपने नाम किया। भारत को तीसरे वनडे में 110 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। खैर, अब भारत अगले आगामी दौरे पर फोकस कर रहा है।

टीम इंडिया 9 सितंबर से 12 अक्टूबर तक 2 टेस्ट और 3 टी20 मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगी। इसके बाद वह 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 3 टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। यह भारत का घरेलू कार्यक्रम है। इसके बाद भारत 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगा, जहां डरबन में पहला मैच खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच 8 नवंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी-20 10 नवंबर को गकेबरहा में, तीसरा 13 नवंबर को सेंचुरियन में और चौथा टी-20 मुकाबला 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। आइए देखें भारत का पूरा शेड्यूल

India Tour of South Africa 2024: Schedule

पहला T20I– शुक्रवार, 8 नवंबर, हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम, डरबन

दूसरा T20I– रविवार, 10 नवंबर, डैफाबेट सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा

तीसरा T20I– बुधवार, 13 नवंबर, सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन

चौथा T20I– शुक्रवार, 15 नवंबर, डीपी वर्ल्ड वांडरर्स, जोहान्सबर्ग

India Tour of South Africa 2024: When and Where to watch IND vs SA Matches

नवंबर में खेले जाने वाले 4 टी20 मैचों के लिए भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा स्पोर्ट्स18 और JioCinema पर लाइव होगा।

India Tour of South Africa 2024: Where to watch Live telecast of IND vs SA Matches

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले 4 मैचों की टी20 सीरीज को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

India Tour of South Africa 2024: Where to watch live streaming of IND vs SA Matches

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले 4 मैचों की टी20 सीरीज को फोन पर फ्री में Jio Cinema के एप और वेबसाईट पर देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...