Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs SL-W: राधा यादव का कैच बना Catch of Women’s T20 World cup! देखें वीडियो

IND-W vs SL-W: राधा यादव का कैच बना Catch of Women’s T20 World cup! देखें वीडियो

Radha Yadav (Source X)

IND-W vs SL-W: महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका महिला टीम को 82 रन से हराकर टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने 173 रनों का विशाल लक्ष्य रखा और फिर शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग करके बेहद जरूरी जीत दर्ज की।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से बेहतर प्रदर्शन की और टीम के लिए बोर्ड पर 172 रनों का विशाल स्कोर बनाने में बड़ी पारी खेली। जहां स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, वहीं राधा यादव ने मैदान में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

Radha Yadav Catch Video: राधा यादव ने पकड़ा कैच ऑफ द टूर्नामेंट

यह घटना श्रीलंका की बल्लेबाजी पारी की दूसरी गेंद पर हुई। विश्मी गुणरत्ने ने रेणुका सिंह ठाकुर की एक वाइडिश गेंद को स्लॉग किया। गुणरत्ने गेंद को बल्ले से मिडल करने में सक्षम नहीं रही, हालांकि जब गेंद हवा में गया तो संभावना थी कि बॉल नो मैन्स लैंड में गिर सकती है, जब कि ऐसा नहीं हुआ।

पॉइंट से राधा यादव और कवर से जेमिमा रोड्रिग्स ने गेंद को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई। गेंद जेमिमा से दूर थी इसलिए राधा उसका पीछा कर रही थी। राधा ने गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाई और दोनों हाथों से गेंद को पकड़ा। उनका यह कैच महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में शायद सबसे बेहतरीन कैच में से एक माना जा रहा है।

राधा यादव का यह कैच देख जेमिमा हैरान रह गईं। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि राधा ने वास्तव में गेंद को पकड़ लिया है और गेंदबाज रेणुका की प्रतिक्रिया भी ऐसी ही थी। आइए देखें वीडियो-

रिप्लेसमेंट फील्डर राधा यादव ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति की भरपाई करते हुए कुछ और कैच पकड़े और मैदान में और अधिक समय बिताया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और महिला टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाया। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा ताकि उन्हें अन्य परिणामों पर निर्भर न रहना पड़े।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...