Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 92 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IND vs BAN: दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 92 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Team India (Pic Source-X)

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 में एक आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने एक बड़ा कारनामा भी कर दिया। यह एक ऐसा कारनामा है जो भारतीय क्रिकेट के 92 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टी20 में भारत ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और हैरानी की बात यह है कि हर गेंदबाज ने कम से कम एक विकेट लिया।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल हुआ और सभी ने किसी भी फॉर्मेट में 1-1 विकेट चटकाया हो। 92 साल पहले भारत ने 1932 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। तब से लेकर अब तक किसी भी फॉर्मेट में 7 भारतीय गेंदबाज एक मैच में विकेट नहीं चटका पाए थे।

दरअसल टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में चार बार 7 गेंदबाज विकेट चटका चुके हैं, वहीं वनडे में 10 बार (7 पूर्ण सदस्य टीमें) बार तो टी20 में यह 9वीं घटना है। भारत क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा फुल मेंबर देश बन गया है। अब तक, इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक पारी में आठ गेंदबाजों ने विकेट नहीं चटकाए हैं।

नीतिश रेड्डी और वुरण चक्रवर्ती को मिले दो-दो विकेट

बता दें, बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और विकेट कीपर संजू सैमसन को छोड़कर हर खिलाड़ी ने गेंदबाजी की थी। नीतिश रेड्डी और वुरण चक्रवर्ती को इस दौरान सर्वाधिक 2-2 विकेट मिले, वहीं अर्शदीप सिंह, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और मयंक यादव ने 1-1 विकेट चटकाया।

दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए नीतिश रेड्डी और रिंकू सिंह के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 221 रन बनाए। 222 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 ही रन बना पाई। भारत ने 86 रनों से यह मैच जीतकर, तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। सीरीज का तीसरा टी20 शनिवार, 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...