Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs PAK-W Asia Cup Pitch Report and weather: क्या देरी से शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल?

IND-W vs PAK-W Asia Cup Pitch Report and weather: क्या देरी से शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल?

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)

IND-W vs PAK-W Asia Cup 2024 Pitch Report and weather forecast: आज 19 जुलाई, शुक्रवार से वूमेन एशिया कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच यूएई और नेपाल महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला जाएगा। तो वहीं इसके बाद भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टूर्नामेंट का दूसरा महत्वपूर्ण मैच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच दाबुंला के रंगगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच कि लिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल:

IND-W vs PAK-W Asia Cup Pitch Report:

रंगगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट के बारे में आपको जानकारी दें, तो यह बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए बराबर मदद करती हुई नजर आती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की अपेक्षा स्पिन गेंदबाजों की काफी मदद मिलती है।

यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 159 रन है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने खेले गए 6 में से 4 मैच जीते हैं। इस हिसाब से कोई भी टीम टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

IND-W vs PAK-W Asia Cup Weather forecast:

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों की बीच यह मैच 19 जुलाई, शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। सुबह का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह बारिश के मैच के समय होने की संभावना मात्र 2 प्रतिशत है, लेकिन दिन में यह 40 प्रतिशत है। अगर बारिश की वजह से आउटफील्ड गीला हुआ, तो मैच शुरू होने में देरी हो सकती है।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, एस साजना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ती शर्मा, पूजा वस्त्रकर, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, ऋचा घोष, (विकेटकीपर), रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधती रेड्डी।

पाकिस्तान: सिदरा आमीन, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार (कप्तान), तूबा हसन, आलिया रियाज, फातिमा सना, ओमाइमा सोहेल, डायना बेग, इरम जावेद, सैयदा अरूब शाह, तस्मीया रूबाब।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान की टी20 टीम को मिला नया कप्तान, राशिद खान की जगह इब्राहिम जादरान को मिली जिम्मेदारी

Ibrahim Zadran (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को नया कप्तान नियुक्त किया...

IND vs ENG, 2nd Semifinal: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

IND vs ENG, T20 WC 2026: Eng won the toss and opted to field first (image via JioHotstar) इंग्लैंड ने टॉस जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में...

T20 World Cup 2026: क्या अक्षर पटेल इंडिया बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में खेल रहे हैं?

IND vs ENG, T20 WC 2026: Axar Patel (image via X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में...

IND vs ENG दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन बनाएगा फाइनल में जगह 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच...