
Ibrahim Zadran (Image credit Twitter – X)
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को नया कप्तान नियुक्त किया है। बोर्ड ने 5 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए टीमों की घोषणा करते हुए यह फैसला किया।
इससे पहले टी20 टीम की कप्तानी स्टार स्पिनर राशिद खान के पास थी। लेकिन हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम सुपर 8 चरण तक भी नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रहा था। अंततः बोर्ड ने कप्तानी बदलने का फैसला लिया और पहले टी20 उपकप्तान रह चुके इब्राहिम जादरान को यह जिम्मेदारी सौंप दी।
बोर्ड ने आगामी सीरीज के लिए टीम में कुछ बदलाव भी किए हैं। तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी, ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक को इस बार वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह नहीं दी गई है, जबकि ये खिलाड़ी हाल ही में वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे।
टी20 टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। शीर्ष क्रम के विकेटकीपर बल्लेबाज नूर रहमान, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर शरफुद्दीन अशरफ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद को टी20 टीम में शामिल किया गया है। वहीं फरीद अहमद मलिक की वनडे टीम में भी वापसी हुई है।
जिया उर रहमान शरीफी को पहली बार वनडे टीम में मौका
इसके अलावा युवा खिलाड़ी जिया उर रहमान शरीफी को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान के चार मैचों में से तीन में हिस्सा लिया था और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली यह सीरीज संयुक्त अरब अमीरात में खेली जाएगी। मुकाबले शारजाह और दुबई के मैदानों पर आयोजित होने की योजना है। हालांकि, बोर्ड ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित पक्षों से बातचीत जारी है।
फिलहाल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की योजना सीरीज को तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित करने की है। अगर परिस्थितियां बदलती हैं, तो बोर्ड वैकल्पिक स्थान या तारीखों पर भी विचार कर सकता है। कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच 13, 15 और 17 मार्च को खेले जाएंगे। इसके बाद तीन वनडे मैच 20, 22 और 25 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।
श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम
टी20 टीम – इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई।
वनडे टीम – हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और बिलाल सामी।
IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल
20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

