
IND vs WI 2026, 1st T20I: Match Preview (image via getty)
भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20आई मोड में आ जाएगी। टीम 6 अक्टूबर, मंगलवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20आई मैच खेलेगी। यह मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी और अब उसका ध्यान टी20आई सीरीज पर होगा। एशियन गेम्स 2026 में टीम की जीत के बाद श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और अन्य युवा खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे।
वेस्टइंडीज पिछले वनडे मैच से आत्मविश्वास लेने की कोशिश करेगा, जिसमें उन्होंने 350 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया था, लेकिन यह फॉर्मेट अलग है; इस फॉर्मेट में भी शे होप टीम की कप्तानी करेंगे। पिछली बार ये दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने हुई थीं, जहां संजू सैमसन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को बाहर कर दिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में कौन बाजी मारता है, दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन या तीन बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन।
IND vs WI, 1st T20I मैच डिटेल्स
| मैच | भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टी20आई, वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2026 |
| वेन्यू | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| तारीख और समय | 6 अक्टूबर 2026, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट) |
IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)
| मैच खेले | 32 |
| भारत ने जीते | 21 |
| वेस्टइंडीज ने जीते | 10 |
| नो रिजल्ट/टाई | 01/00 |
| सबसे पहले मैच | 12 जून, 2009 (वेस्टइंडीज ने जीता) |
| हालिया मैच | 1 मार्च, 2026 (भारत ने जीता) |
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम: पिच रिपोर्ट
लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले टी20आई के लिए धीमी और नीची सतह मिलने की उम्मीद है। बड़ी बाउंड्री होने से बल्लेबाजों के लिए रेगुलर तौर पर फेंस तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बीच के ओवरों में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी में लगभग 165-175 का स्कोर बनता है।
संभावित प्लेइंग XI
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: कामिल पूरन, शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ
यह भी पढ़ें – पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को वनडे रिटायरमेंट से पहले दिया नया टारगेट, जानिए लिटिल मास्टर ने क्या कहा?
SM Trends: 6 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IND vs WI: वेस्टइंडीज T20 सीरीज से पहले मोर्ने मोर्केल ने कुलदीप को बताया ‘सच्चा मैच विनर’
हरमनप्रीत कौर के बाद कौन? ये 3 खिलाड़ी बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली कप्तान
IND vs WI: ‘टीम इंडिया खतरनाक है, पर हम भी झुकेंगे नहीं’ – पहले T20 मुकाबले से पहले अकील हुसैन का बड़ा बयान

