Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI 2025: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए क्यों नहीं चुने गए ऋषभ पंत, यहां जानें बड़ी वजह

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

आज 25 अगस्त, गुरूवार को बीसीसीआई सेलेक्टर्स ऑफ चेयरमैन अजीत अगरकर ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से, वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

हालांकि, इस टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत को नहीं चुना गया है। इस बीच, फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि आखिरी क्यों पंत का चयन इस टेस्ट सीरीज के लिए नहीं हुआ।

तो वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पंत के सेलेक्शन के पीछे अजीत अगरकर ने एक बड़ी वजह बताई है। अगरकर ने बताया कि पंत पूरी तरह से फिट नहीं है, इस वजह से वह इस सीरीज के चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

अजीत अगरकर ने बताई बड़ी वजह

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा के समय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा- “हमें उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका आने तक वह (ऋषभ पंत) 100 प्रतिशत फिट हो जाएँगे। सटीक समय-सीमा, मुझे पता है कि वह इन दो टेस्ट मैचों (वेस्टइंडीज के खिलाफ) में नहीं खेल पाएँगे, लेकिन उसके बाद वह फिट होने के बहुत करीब हैं।”

अगरकर ने आगे कहा- “ऋषभ पंत इस समय उप-कप्तान और एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। लेकिन दुर्भाग्य से, वह इस टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। हमें उम्मीद है कि वह दक्षिण अफ्रीका के लिए उपलब्ध होंगे। जड्डू बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उनके पास काफी अनुभव है। यही मुख्य कारण है कि उन्हें उपकप्तान बनाया गया है।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: एडेन मार्करम ने की रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: Aiden Markram (image via getty) साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों पर जबरदस्त...

T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा

T20 WC 2026, IND vs PAK (image via getty) भारत रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-स्टेज मैच में अपने चिर-विरोधी पाकिस्तान से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच...

15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: आज (15 फरवरी) भारत वर्ल्ड कप के 27वें मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 15 फरवरी को कोलंबो के आर....

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...