Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI 2025: जसप्रीत बुमराह का कमाल! वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हासिल किया नया कीर्तिमान

IND vs WI 2025: Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter/X)
IND vs WI 2025: Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter/X)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच में विंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मेबान भारत ने शुरुआती दौर से ही किसी भी बल्लेबाज को बीच मैदान में ज़्यादा देर टिकने नहीं दिया। पहली पारी में वेस्टइंडीज मात्र 162 रनों पर सिमट गई और भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार विकेटें लीं।

वहीं दूसरी ओर भारतीय तेज गेंदबाजी के प्रमुख जसप्रीत बुमराह ने तीन बहुमूल्य विकेट लिए और विंडीज को ऑल आउट करने में अपना योगदान दिया। बुमराह ने पहले सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और उसके बाद जस्टिन ग्रीव्स तथा जोहान लेन को अपनी गेंदबाजी का शिकार बनाया। लगातार सटीक जगह पर नियंत्रण भरी गेंदबाजी कर रहे थे बुमराह, जिसका फल उन्हें इन तीन विकेटों के रूप में मिला।

बुमराह ने तोड़ा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में तीन विकेट अपने नाम कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। वे भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज बने जिन्होंने भारतीय जमीन पर 50 विकेटें अपने नाम दर्ज की हैं।

इससे पहले दो भारतीय गेंदबाजों ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया है, परंतु वे दोनों खिलाड़ी स्पिन गेंदबाज थे। रविचंद्रन अश्विन (149) और रवींद्र जडेजा (94)। बुमराह ने घर पर अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कुल 13 मैचों में ही हिस्सा लिया है। उनका सबसे शानदार प्रदर्शन इंग्लैंड के समक्ष विशाखापट्टनम में था जहाँ उन्होंने मात्र 45 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम कीं।

मैच का हाल

भारत अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 23 रनों पर है। दोनों ही सलामी बल्लेबाज एक लंबी साझेदारी बनाने की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे हैं। वेस्टइंडीज को 162 के स्कोर पर समेटने के बाद अब भारत आशा करेगा कि आज का पूरा दिन अच्छी तरह से समाप्त करे और ज़्यादा विकेटें न गंवाए।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...