Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SL 2nd T20: सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने मुझे बैक किया: रवि विश्नोई

IND vs SL 2nd T20: सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने मुझे बैक किया: रवि विश्नोई

Ravi Bishnoi (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रवि विश्नोई (Ravi Bishnoi) ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। विश्नोई का कहना है कि दोनों ने उन्हें बैक किया है। गौरतलब है कि इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है।

तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच कल 28 जुलाई को दोनों टीमों के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मुकाबले में विश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 26 देकर, तीन बड़े विकेट हासिल किए। साथ ही इस कमाल के प्रदर्शन की चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया।

रवि विश्नोई ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका के दूसरे टी20 मैच के खत्म होने के बाद रवि विश्नोई ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- सूर्यकुमार शानदार कप्तानी कर रहे हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान भी उनकी लीडरशिप में खेला हूं। वह अच्छा कर रहे हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी भी शानदार रही, जिम्बाब्वे में हमने बतौर कप्तान भी शानदार प्रदर्शन किया। वे हमेशा मेरा समर्थन करते हैं और एक गेंदबाज के रूप में जब कप्तान आपका समर्थन करता है तो आप इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते। सूर्यकुमार और शुभमन दोनों ने मुझे बैक किया है।

भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

दूसरी ओर, आपको जारी टी20 सीरीज के बारे में बताएं तो दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल करने के बाद, मैन इन ब्लू ने मेजबान टीम पर 2-0 की बढ़त बना ली है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच 30 जुलाई, मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

देखने लायक बात होगी इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है? हालांकि, सीरीज को अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की ओर से प्लेइंग इलेवन में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...