Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: T20 World Cup Final Weather Report: हर घंटे बारबाडोस में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

IND vs SA T20 World Cup Final Weather Report हर घंटे बारबाडोस में कैसा रहेगा मौसम पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Kensington Oval, Bridgetown, Barbados (Photo Source: Getty Images)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बारबाडोस में 29 जून को बारिश के पूर्वानुमान है। इस मैदान पर अब तक टूर्नामेंट के 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। अब सभी के मन में ये सवाल है कि, इस मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांसेस हैं।

IND vs SA: Final के दौरान कैसा रहेगा बारबाडोस का मौसम?

बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो यहां AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार वहां के स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से लेकर 9 बजे तक बारिश होने के 50 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इसके बाद जब वहां पर सुबह 10:30 बजे मैच शुरू होना है तो उस समय बारिश होने की संभवना 30 प्रतिशत के आसपास है।

हालांकि एक बजे के बाद फिर से बारिश होने का चांस 50 फीसदी के आस पास तक बढ़ जाएगी। आईसीसी की तरफ से फाइनल मुकाबले में खराब मौसम को देखते हुए 190 मिनट एक्सट्रा टाइम भी दिया गया है। वहीं यदि इस मैच नहीं हो पाता है तो फिर रिजर्व डे पर इसे पूरा कराया जाएगा।

IND vs SA: Final मैच के दौरान हर घंटे ऐसा रहेगा मौसम बारबाडोस के स्थानीय समयानुसार

सुबह 10 बजे (टॉस के समय) – 29 फीसदी बारिश होने के चांस, हवा की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय शाम 7:30)

सुबह 11 बजे – 29 फीसदी बारिश होने के चांस, हवा की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय रात 8:30)

दोपहर 12 बजे – 35 फीसदी बारिश होने के चांस, हवा की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय रात 9:30)

दोपहर 1 बजे – 51 फीसदी बारिश होने के चांस, हवा की रफ्तार 39 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय रात 10:30)

दोपहर 2 बजे – 47 फीसदी बारिश होने के चांस, हवा की रफ्तार 37 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में समय रात 11:30)

दोपहर 3 बजे – 40 फीसदी बारिश होने के चांस, हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटा (भारत में देर रात 12:30 )

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...