Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA Final मैच के कुछ घंटों पहले Viral हुआ वीडियो; इस खिलाड़ी को 1 महीने पहले से पता था फाइनल कौन खेलेगा?

IND vs SA Final मैच के कुछ घंटों पहले Viral हुआ वीडियो; इस खिलाड़ी को 1 महीने पहले से पता था फाइनल कौन खेलेगा?

T20 World Cup 2024 (Photo Source: X)

Keshav Maharaj Prediction for T20 World Cup 2024 Finals: इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल मुकाबला दो मजबूत टीमों के बीच खेला जाने वाला है जो एक भी मैच नहीं हारी हैं यानी भारत और साउथ अफ्रीका। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा तो वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया और पहली बार फाइनल में पहुंची।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार 29  जून को बारबाडोस में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम 11 साल के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। गौरतलब है कि, टीम इंडिया करीब 11 साल से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है।

साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को पहले से पता था की फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा

क्या आप जानते हैं कि साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी की टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के 2024 के दौरान 16 मई को साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महाराज ने एक इंटरव्यू में यह भविष्यवाणी की थी।

केशव महाराज राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं, और RR को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि साउथ अफ्रीका और भारत ही फाइनल खेलेगी।

अब फाइनल टूर्नामेंट से पहले उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग उन्हें क्रिकेट छोड़कर ज्योतिषी का काम करने की सलाह दे रहें तो कुछ उनके बोल्ड प्रीडिक्शन की तारीफ कर रहे हैं।

आइए देखें Video: Keshav Maharaj Prediction for T20 World Cup 2024 Finals

भारत vs साउथ अफ्रीका हेड टू हेड

टी20 मैच में भारतीय टीम हमेशा टॉप पर रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 फॉर्मेट में 26 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 14 बार हराया है जबकि 11 मैचों में हार मिली है। भारत और दक्षिण अफ्रीका दो बार तटस्थ स्थानों पर मिल चुके हैं। दोनों ही बार दक्षिण अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस प्रकार, इन आंकड़ों से हम कह सकते हैं कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हावी रही है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 7 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम के विदेशी खिलाड़ी के एक बच्चे की वीडियो को शेयर किया है।...

बड़ी खबर! आईपीएल को टक्कर देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया 4 मिलियन डाॅलर का ऑफर 

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनुभवी गेंदबाज व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 4 मिलियन डाॅलर (करीब 22 करोड़...

IPL 2026, Match 51: DC बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार, 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में वापसी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार है। यह चल रहे इंडियन...

शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Shikhar Dhawan and Sophie Shine (image via X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते...