Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA Final: फाइनल पर बारिश का साया, अगर मैच हुआ रद्द तो जानें कौन बनेगा चैंपियन?

IND vs SA Final फाइनल पर बारिश का साया अगर मैच हुआ रद्द तो जानें कौन बनेगा चैंपियन

Kensington Oval, Bridgetown, Barbados (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल यानी, शनिवार 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। बारबडोस के समय के मुताबिक फाइनल मैच सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा, वहीं भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, बारबाडोस में 29 जून को बारिश के पूर्वानुमान है। ऐसे में फैंस के मन में कई तरह के सवाल हैं। सबसे पहला सवाल तो ये है कि क्या भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे है? अगर मैच बारिश के चलते रद्द होता है तो कौन सी टीम विनर होगी? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं।

IND vs SA: Final मैच के दौरान कैसा रहेगा बारबाडोस का  मौसम?

बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो यहां AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार वहां के स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से लेकर 9 बजे तक बारिश होने के 50 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इसके बाद जब वहां पर सुबह 10:30 बजे मैच शुरू होना है तो उस समय बारिश होने की संभवना 30 प्रतिशत के आसपास है।

हालांकि एक बजे के बाद फिर से बारिश होने का चांस 50 फीसदी के आस पास तक बढ़ जाएगी। आईसीसी की तरफ से फाइनल मुकाबले में खराब मौसम को देखते हुए 190 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। वहीं यदि इस मैच नहीं हो पाता है तो फिर रिजर्व डे पर इसे पूरा कराया जाएगा।

क्या IND vs SA: फाइनल के लिए रिजर्व डे है?

टी-20 वर्ल्ड कप के इस खिताबी मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। अगर 29 जून को मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो 30 जून को इस मुकाबले को खेला जाएगा। हालांकि रिजर्व डे के भी दिन बारिश के पूर्वानुमान है? अगर ये फाइनल रिजर्व डे पर भी पूरा नहीं होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका अभी तक इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...