Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 1st Test, Day 1: जसप्रीत बुमराह की जादुई गेंदबाजी के चलते पहले दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर बनाया दबदबा

IND vs SA 1st Test, Day 1: जसप्रीत बुमराह की जादुई गेंदबाजी के चलते पहले दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर बनाया दबदबा

IND vs SA 2025 1st Test Day 1 (image via getty)

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के चलते कोलकाता में पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने महज 159 रन पर ढेर हो गई।

सबसे ज्यादा परेशान करने वाले गेंदबाज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने पांच विकेट चटकाए और दिखाया कि वह दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज क्यों हैं। स्टंप्स तक भारत ने 20 ओवर में 37/1 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे था। भारत ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया, लेकिन केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर ने मेजबान टीम के लिए डटे हुए हैं।

मुकाबले में प्रोटियाज कप्तान टेम्बा बावुमा ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सलामी बल्लेबाजी करने आए एडेन मार्करम व रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर, टीम को एक मजबूत शुरुआत दी, लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।

वियान मुल्डर ने 24 रनों को योगदान दिया, तो टोनी डी जोर्जी ने 24 रन जोड़े। हालांकि, कप्तान टेम्बा बावुमा सिर्फ 3 रनों के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव के खिलाफ कैच आउट हुए। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स 74 गेंदों में 15* रन बनाकर नाबाद रहे।

बुमराह के टेस्ट क्रिकेट करियर का 16वां पांच विकेट हाॅल

दूसरी ओर, अनुभवी व याॅर्कर स्पेशलिस्ट बुमराह ने पांच विकेट हासिल किए, जो बुमराह के टेस्ट क्रिकेट करियर का 16वां पांच विकेट हाॅल था। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज व कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अक्षर पटेल के हाथ एक सफलता लगी।

यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर मार्को यानसन की  गेंद पर आउट हो गए, जिससे केएल राहुल को पारी को संभालना पड़ा। राहुल और वाशिंगटन सुंदर ने सुनिश्चित किया कि मेजबान टीम को कोई और परेशानी न हो और स्टंप तक भारत का स्कोर 1 विकेट पर 37 रन था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...