Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: ‘रोहित-विराट के खेलने से अलग एनर्जी आती है’ पहले वनडे से बोले पहले बोले टेम्बा बावुमा

IND vs SA: ‘रोहित-विराट के खेलने से अलग एनर्जी आती है’ पहले वनडे से बोले पहले बोले टेम्बा बावुमा

Temba Bavuma Rohit Kohli (Image credit Twitter – X)

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के मैदान में लौटने से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली ODI सीरीज में ऊर्जा और रोमांच काफी बढ़ जाएगा। पहला ODI 30 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया, जो ऐतिहासिक जीत मानी जा रही है।

बावुमा ने कहा कि भारतीय दर्शकों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि दो महान खिलाड़ी रोहित और कोहली काफी समय बाद फिर से भारतीय जमीन पर खेलेंगे। उन्होंने कहा – स्थानीय फैंस के लिए यह काफी रोमांचक है। दो महान खिलाड़ी जब मैदान में होते हैं तो माहौल और ऊर्जा बिल्कुल बदल जाती है।

उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका टीम रोहित और कोहली के खिलाफ खास रणनीति तैयार करेगी, ताकि उन्हें रोका जा सके। बावुमा ने कहा कि टीम इस चुनौती के लिए तैयार है और यह मुकाबला बहुत रोमांचक होने वाला है। हम उनकी तैयारी करेंगे और जो भी रणनीति जरूरी होगी, अपनाएंगे। ऊर्जा अलग होगी, पर यह एक उत्साहपूर्ण माहौल बनेगा, बावुमा ने Star Sports से कहा।

कप्तानी पर बावुमा का बयान

बावुमा ने कहा कि कप्तान बनने के नाते उनके लिए कुछ भी नहीं बदलता, चाहे सामने कितनी भी बड़ी टीम क्यों न हो। उन्होंने कहा – कप्तान के रूप में हमारे लिए कुछ भी अलग नहीं होता। हम अपनी योजनाओं पर चलते हैं और पूरी टीम मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती है।

दक्षिण अफ्रीका का भारत में ODI रिकॉर्ड

भारत में खेले गए 55 ODI मैचों में से – 31 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते, 23 हारे, 1 मैच बिना नतीजे के रहा। टेस्ट सीरीज में मिली जीत से दक्षिण अफ्रीका का कॉन्फिडेंस और बढ़ गया है, और अब वे ODI में भी भारत को हराने की कोशिश करेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में जीत से आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया 

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का पांचवां मैच आज 1 अप्रैल, बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के...

LSG vs DC, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs DC: Top 10 memes (image via X) समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए, जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आज रात लखनऊ में आईपीएल 2026 के...

IPL 2026: LSG के लिए ओपनिंग करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए ऋषभ पंत, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बैटिंग की शुरुआत करने का चौंकाने वाला फैसला, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के...

IPL 2026: टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल की GT के खिलाफ दमदार वापसी की इरफान पठान ने की तारीफ

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने शानदार वापसी करते हुए सभी का ध्यान अपनी...