Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: रोहित और विराट के साथ खेलना अलग भरोसा देता है – तिलक वर्मा

Tilak Varma (Image credit Twitter - X)
Tilak Varma (Image credit Twitter – X)

भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ खेलना उन्हें एक अलग स्तर का आत्मविश्वास देता है। तिलक इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं और खुद को साबित करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे फॉर्मेट के मैच ज्यादा पसंद हैं और वह इन मौकों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

तिलक वर्मा इंडिया टुडे के हवाले से कहा – ODI और टेस्ट क्रिकेट मेरे खेल के हिसाब से बेहतर हैं क्योंकि मुझे लंबा फॉर्मेट पसंद है। जब टीम में रोहित भाई और विराट भाई होते हैं, तो आत्मविश्वास एकदम अलग होता है।

विराट कोहली से फिटनेस सीख रहे तिलक वर्मा

23 वर्षीय तिलक अभी तक भारत के लिए 4 वनडे खेल चुके हैं और एक अर्धशतक भी जड़ा है। उन्होंने बताया कि रोहित और विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके करियर के लिए बहुत सीख देने वाला अनुभव रहा है।

उन्होंने कहा – उनके पास बहुत अनुभव है और मैं उनसे जितना सीख सकता हूँ, उतना सीखने की कोशिश करता हूँ। उनकी सलाह से मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांग और दबाव को समझने में मदद मिलती है।

तिलक ने खास तौर पर बताया कि वह विराट कोहली से फिटनेस और विकेटों के बीच दौड़ने के बारे में काफी बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा – मैं विराट भाई से फिटनेस और रनिंग को लेकर बहुत बात करता हूँ।

उनकी ऊर्जा और तेजी बहुत प्रेरणादायक है। मुझे दौड़ना पसंद है और मैं तेज भी हूँ। इसलिए गेम का यह हिस्सा मुझे बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में विराट के साथ ज्यादा बल्लेबाजी करना चाहते हैं ताकि उनके साथ विकेटों के बीच दौड़ने का अनुभव मिल सके।

अंत में तिलक ने कहा कि वह मिल रहे हर अवसर को भुनाना चाहते हैं – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो भी मौके मिलें, मैं उन मैचों को खुद खत्म करना चाहता हूँ। मैं वनडे और टेस्ट में खुद को साबित करना चाहता हूँ और खुद को चुनौती दे रहा हूँ कि लंबे फॉर्मेट में और बेहतर प्रदर्शन करूँ। भारत अभी वनडे सीरीज में बेंच स्ट्रेंथ का परीक्षण कर रहा है, और तिलक जानते हैं कि अच्छा प्रदर्शन उन्हें लंबे समय तक टीम में जगह दिला सकता है।

আরো ताजा खबर

BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन

Virat Kohli & Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की...

T20 World Cup 2026 से बाहर हर्षित राणा की सफल सर्जरी, रिकवरी को लेकर दिया पॉजिटिव अपडेट

Harshit Rana (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी चोट को लेकर एक सकारात्मक...

रणजी ट्राॅफी 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, एमपी को हराकर की सेमीफाइनल में एंट्री

auqib nabi (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जम्मू-कश्मीर की टीम ने एक नया और यादगार अध्याय जोड़ दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने...

T20 WC 2026: एमए चिदंमबरम स्टेडियम में क्या हैं न्यूजीलैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जाने

MA Chidambaram Stadium (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस समय रोमांचक दौर में है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे...