Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: रांची वनडे में होगी रोहित-विराट की धमाकेदार वापसी, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच

IND vs SA: रांची वनडे में होगी रोहित-विराट की धमाकेदार वापसी, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच

Virat Rohit (Image credit Twitter – X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद अब दोनों टीमें वनडे श्रृंखला खेलने जा रही हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

यह मैच इसलिए भी बेहद खास बन गया है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। फैंस काफी समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे, इसलिए इस मुकाबले को लेकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।

टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया है, और अब यह वनडे मैच टीम के आत्मविश्वास को वापस लाने का बड़ा मौका माना जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि रोहित और विराट की मौजूदगी टीम के प्रदर्शन को मजबूत करेगी और शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें मैच?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मुकाबला 30 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। लाइव टॉस लगभग 1:00 बजे होगा। इस मैच को देखने के विकल्प, टीवी पर लाइव Star Sports चैनल, मोबाइल/ऑनलाइन: JioCinema और Hotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

फ्री में देखने के लिए – DD Sports चैनल पर मैच फ्री में दिखाया जाएगा, जिसे बिना सब्सक्रिप्शन भी देखा जा सकता है। चूंकि यह मैच रविवार को हो रहा है और दोपहर में शुरू होगा, इसलिए फैंस घर बैठकर आराम से पूरा मुकाबला एंजॉय कर सकते हैं।

वापसी के कारण मुकाबला बना खास

यह मुकाबला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा तीनों की मैदान में वापसी हो रही है। रोहित और विराट केवल वनडे फॉर्मेट खेलते हैं, और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद पहली बार मैदान पर उतरने वाले हैं। वहीं रवींद्र जडेजा भी लंबे समय बाद ब्लू जर्सी में नजर आएंगे।

उनके आखिरी वनडे मैच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में था। रोहित और विराट ने अपने आखिरी वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह दिग्गज तिकड़ी टीम को शानदार जीत दिलाएगी।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...