Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: दूसरे टी20 में हार्दिक पांड्या का तूफान, भारत के लिए ठोक दिया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 

IND vs SA: दूसरे टी20 में हार्दिक पांड्या का तूफान, भारत के लिए ठोक दिया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। बता दें कि इस मुकाबले में हार्दिक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेल दी है। पांड्या ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और पांच बड़े छक्के लगाए।

साथ ही अब हार्दिक पांड्या भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पांड्या ने इससे पहले दूसरे नंबर पर मौजूद अभिषेक शर्मा (17) को पीछे छोड़ दिया है। तो वहीं, इस मामले में पहले नंबर पर पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह मौजूद हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2027 में डरबन के मैदान पर महज 12 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़ दी थी। हार्दिक ने मैच में 25 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली।

भारत के लिए सबसे तेज T20Is अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

12 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007

16 – हार्दिक पांड्या बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 2025*

17 – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025

18 – केएल राहुल बनाम स्काॅटलैंड, दुबई 2021

18 – सूर्यकुमार यादव बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहटी 2022

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 232 रनों की जरूरत

तो वहीं, आपको अहमदाबाद में जारी 5वें टी20 मैच की पहली पारी के बारे में जानकारी दें, तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। मैन इन ब्लू ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 231 रन बना दिए।

इससे पहले भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (34) और संजू सैमसन (37) ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर, टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) का खराब फाॅर्म जारी रहा।

लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 10 चौके व 1 छक्के की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली, तो हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों में 5 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 63* रनों की तूफानी पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से काॅर्बिन बाॅश को 2 और ओटीनल बार्टमैन व जाॅर्ज लिंडे को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम...

IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से...

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

24 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना गुजरात से जारी आईपीएल 2026 का 34वां मैच आज 24 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स...