Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: तीसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, अर्शदीप-बुमराह के साथ इस खास एलीट लिस्ट में हुए शामिल 

IND vs SA: तीसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, अर्शदीप-बुमराह के साथ इस खास एलीट लिस्ट में हुए शामिल 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में, भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि मुकाबले में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने वाली टीम इंडिया की ओर से साउथ अफ्रीका की पारी का 7वां ओवर हार्दिक करने आए।

इस दौरान पांड्या ने इनफाॅर्म व खतरनाक ट्रिस्टन स्टब्स को 9 रनों के निजी स्कोर पर विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। बता दें कि यह टी20आई क्रिकेट में हार्दिक पांड्या का 100वां विकेट था।

इसके साथ ही अब हार्दिक भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। पांड्या से पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह पहले ही टी20 क्रिकेट में 100 विकेट हासिल करने का कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं, और दोनों के साथ एक खास एलीट लिस्ट में शामिल हुए।

भारत को जीत लिए चाहिए मात्र 118 रन

दूसरी ओर, आपको मैच की पहली पारी के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवरों में 117 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, मुकाबले में प्रोटियाज टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पिछले मैच के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद टीम ने 3.1 ओवर तक रीजा हेंड्रिक्स (0) और डेवाल्ड ब्रेविस (2) के विकेट गंवा किए। साथ ही ट्रिस्टन स्टब्स 9 और काॅर्बिन बाॅश सिर्फ 4 रनों का ही योगदान दे पाए। हालांकि, कप्तान एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में छह चौकों व दो छक्कों की मदद से 61 रनों की कप्तानी पारी खेली, और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

तो वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, और सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: सबसे मजबूत बैटिंग यूनिट वाली 3 टीमें, एक पारी में बना सकतीं हैं 300 रन!

T20 World Cup 2026: 3 teams with strongest batting units (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026, 7 फरवरी को शुरू हुआ, जिसके मैच भारत और श्रीलंका में...

Video of the Day: T20 वर्ल्ड कप 2026 – अक्षर पटेल ने लगातार विकेट लेकर USA का मोमेंटम किया खराब, भारत की विजयी शुरुआरत

T20 WC 2026, IND vs USA: Axar Patel (image via X) बैटिंग में घबराहट भरी और खराब शुरुआत के बाद, टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले...

8 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026, IND vs USA: भारत ने तीसरे मुकाबले में यूएसए को 29 रनों से हराया जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के...

T20 WC 2026: नेपाल के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग XI घोषित, बेन डकेट बाहर

T20 World Cup England (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का ऐलान...