Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: गुवाहटी टेस्ट से पहले बढ़ी भारत की सिरदर्दी, कप्तान शुभमन गिल के खेलने को लेकर BCCI अनिश्चित

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में 22 नवंबर से खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम की सिरदर्दी एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। बता दें कि टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के दूसरे मुकाबले में खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अनिश्चित है।

गौरतलब है कि कप्तान गिल को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में अकड़न की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी करने नहीं आ सके। इसके बाद उम्मीद थी कि वह सीधे घर लौटेंगे या फिर साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले फिट होने के लिए बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रवाना होंगे। लेकिन इन दोनों में से कुछ भी नहीं हुआ।

गिल ने टीम के साथ ही बने रहने का फैसला किया। फिलहाल, गिल का कोलकाता के वुडलैंड हाॅस्पिटल में इलाज हो रहा है। तो वहीं, गुवाहटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में गिल के खेलने को लेकर बीसीसीआई अहम काॅल 21 नवंबर को लेने वाली है।

बीसीसीआई ने दी जानकारी

कप्तान गिल को लेकर बीसीसीआई ने ने आधिकारिक बयान में कहा- “शुभमन गिल को निगरानी में रखा गया और अगले दिन छुट्टी दे दी गई। शुभमन को दिए गए उपचार पर अच्छा असर हो रहा है और वह 19 नवंबर 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी और दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर निर्णय उसी के अनुसार लिया जाएगा।”

भले ही कप्तान गिल टीम के साथ गुवाहटी रवाना हो रहे हैं, लेकिन उनके खेलने को लेकर बीसीसीआई अभी भी पूरी तरह से निश्चित नहीं है। गिल की अनुपस्थिति में टेस्ट टीम में नंबर चार पर साई सुदर्शन या फिर देवदत्त पडिक्कल में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘इलीगल बैट’ से बल्लेबाजी करने उतरे राहुल तेवतिया, कैमरे हुई घटना कैद, देखें वीडियो

Rahul Tewatia (Image credit Twitter – X) आईपीएल मैच के दौरान राहुल तेवतिया से जुड़ा एक दिलचस्प और थोड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब उन्हें मैदान पर उतरते ही...

SM Trends: 1 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद, पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो...

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स तो जीत गई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर का हो गया बड़ा नुकसान

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के रोमांचक 19वें सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भले...

IPL 2026, KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स या सनराइजर्स हैदराबाद, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

IPL 2026, KKR vs SRH: head to head record (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 के छठे मैच में 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स...