Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ‘इलीगल बैट’ से बल्लेबाजी करने उतरे राहुल तेवतिया, कैमरे हुई घटना कैद, देखें वीडियो

IPL 2026: ‘इलीगल बैट’ से बल्लेबाजी करने उतरे राहुल तेवतिया, कैमरे हुई घटना कैद, देखें वीडियो

Rahul Tewatia (Image credit Twitter – X)

आईपीएल मैच के दौरान राहुल तेवतिया से जुड़ा एक दिलचस्प और थोड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब उन्हें मैदान पर उतरते ही अपना बैट बदलने के लिए कहा गया। यह घटना उस समय हुई जब वह पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 मार्च को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की ओर से बल्लेबाजी करने आए थे।

दरअसल, वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद तेवतिया क्रीज पर पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले कि वह गेंद का सामना करते, अंपायर ने उनका बैट चेक करने के लिए खेल रोक दिया। यह जांच ‘बैट गेज’ के जरिए की गई, जो यह सुनिश्चित करता है कि बैट तय नियमों के अनुसार ही हो। जांच में उनका बैट निर्धारित मापदंडों पर खरा नहीं उतरा, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें तुरंत बैट बदलने को कहा।

खैर, यह नियम कोई नया नहीं है। आईपीएल में अप्रैल 2025 से इस तरह की जांच शुरू की गई है, ताकि बैट और गेंद के बीच संतुलन बना रहे और खिलाड़ी बड़े या अनियमित बैट का फायदा न उठा सकें।

इस नियम की शुरुआत सबसे पहले 2018 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा की गई थी। क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के अनुसार बैट की चौड़ाई, मोटाई और किनारों की साइज तय की गई है।

मैच की बात करें तो तेवतिया ने आखिरकार बैट बदलकर बल्लेबाज़ी की और 10 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी टीम गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए।

वहीं, पंजाब किंग्स की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम मुश्किल में है, लेकिन अंत में उन्होंने 5 गेंदें रहते मैच जीत लिया। पंजाब किंग्स को मैच में 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में ऑलराउंडर कूपर काॅनली की भूमिका
अहम रही, जो 44 गेंदों में 72* रन बनाकर नाबाद रहे।

देखें यह वीडियो जब राहुल तेवतिया को बैट चेंज करने के लिए कहा गया

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: भारत की विश्व कप में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त

Women’s World Cup 2026, IND W vs PAK W: Deepti Sharma (image via getty) 14 जून को एजबेस्टन में खेले गए 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के छठे मैच...

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...