Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट मैच में भारतीय टीम के हार के बाद भी देखने को मिले ये ‘क्रिकेट रिकाॅर्ड्स’

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम फैंस के लिए आज यानि 16 दिसंबर रविवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार गिल की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर हार का सामना करना पड़ा है। प्रोटियाज टीम ने टेम्बा बावुमा की कप्तानी में भारत को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हरा दिया।

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका से मिले 124 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 90 रनों पर ढेर हो गई। यह पहली बार था जब भारतीय टीम घर पर चौथी पारी में 100 से ज्यादा रनों का स्कोर नहीं बना पाई।

आखिरी बार भारत साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 100 रनों पर ढेर हो गई थी। खैर, कोलकाता टेस्ट मैच में हार के बाद कई रिकाॅर्ड्स बने। आइए जानते हैं उन रिकाॅर्ड्स के बारे में जो टीम इंडिया ने इस हार के बाद अपने नाम दर्ज किए:

भारत ने इन शर्मनाक रिकाॅर्ड्स को किया अपने नाम

93 – भारत ने घरेलू टेस्ट में चौथी पारी में अपना सबसे कम स्कोर बनाया, जो 2006 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए 100 रन से भी कम था।

124 –  साउथ अफ्रीका ने टेस्ट इतिहास में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर डिफेंड किया। उनका सबसे कम स्कोर 117 रन है, जिसे उन्होंने 1994 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

2 – साउथ अफ्रीका ने ईडन गार्डन्स पर चार प्रयासों में अपना दूसरा टेस्ट जीता है। उन्होंने 1996 में 329 रनों से जीत हासिल की, 2004 और 2010 में हार का सामना किया, और 2025 में एक और जीत हासिल की।

8/51 – साइमन हार्मर ने भारतीय धरती पर टेस्ट मैचों में किसी दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने 29.2 ओवर में 51 रन देकर 8 विकेट लिए। उन्होंने 1996 में पॉल एडम्स के 39.1 ओवर में 139 रन देकर 8 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

124 – भारत ने टेस्ट इतिहास में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर का असफल पीछा दर्ज किया। उनका सबसे कम स्कोर 1997 में आया था, जब वे ब्रिजटाउन, बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 रन के लक्ष्य को हासिल करने से चूक गए थे।

10 – टेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों (10 जीत) की सूची में पाँचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। ग्रीम स्मिथ 53 जीत के साथ शीर्ष पर हैं, उनके बाद हैंसी क्रोन्से (27), फाफ डु प्लेसिस (18) और शॉन पाॅल्लाॅक (14) का स्थान है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘इलीगल बैट’ से बल्लेबाजी करने उतरे राहुल तेवतिया, कैमरे हुई घटना कैद, देखें वीडियो

Rahul Tewatia (Image credit Twitter – X) आईपीएल मैच के दौरान राहुल तेवतिया से जुड़ा एक दिलचस्प और थोड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब उन्हें मैदान पर उतरते ही...

SM Trends: 1 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद, पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो...

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स तो जीत गई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर का हो गया बड़ा नुकसान

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के रोमांचक 19वें सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भले...

IPL 2026, KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स या सनराइजर्स हैदराबाद, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

IPL 2026, KKR vs SRH: head to head record (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 के छठे मैच में 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स...