Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: ‘कोचिंग छोड़ दो…’ – रांची में गौतम गंभीर पर फूटा फैंस का गुस्सा, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter - X)
Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच से पहले रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में एक घटना ने सभी का ध्यान खींचा। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर उस समय प्रैक्टिस सेशन के दौरान ग्राउंड पर जॉगिंग कर रहे थे, तभी स्टैंड में बैठे एक फैन ने जोर से उन्हें लेकर नारा लगाया। फैन ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा कि गंभीर को कोचिंग छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि टीम हाल ही में टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

फैन ने कहा – 3-0 घर में न्यूजीलैंड से हार, दक्षिण अफ्रीका के सामने 2-0… कोचिंग छोड़ दो। घर में नहीं जीत सकते, 2027 वर्ल्ड कप भूल जाओ।

देखे वीडियो –

फैन का यह कमेंट उस वक्त आया जब भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से हार मिली। यह भारत के घरेलू मैदान पर टेस्ट रिकॉर्ड के लिए एक और बड़ा झटका था। गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में यह भारत की दसवीं टेस्ट हार है। गंभीर ने राहुल द्रविड़ के बाद 2024 में टीम की जिम्मेदारी संभाली थी।

हालांकि, गंभीर के कार्यकाल में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते हैं, लेकिन लाल गेंद (टेस्ट) क्रिकेट में लगातार गिरता प्रदर्शन अब चिंता का विषय बना है। फैंस का मानना है कि टीम विदेश ही नहीं, बल्कि घर पर भी अच्छे रिजल्ट नहीं दे पा रही है, जो टीम की मानसिकता और रणनीति पर सवाल खड़े करता है।

फैन के शब्दों से यह साफ है कि दर्शक अब टीम से लगातार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं और हार बर्दाश्त करने को तैयार नहीं। सोशल मीडिया पर भी कई फैंस गंभीर की योजनाओं और टीम की चयन नीतियों को लेकर असंतोष जता रहे हैं।

पहले वनडे मैच से पहले हुआ यह वाकया स्पष्ट रूप से दिखाता है कि दबाव कितना बढ़ चुका है और अब टीम को विशेष रूप से टेस्ट फॉर्मेट में सुधार करना ही होगा, वरना आलोचना और तीखी होती जाएगी। आने वाली सीरीज और टूर्नामेंट भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, खासकर 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में जीत से आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया 

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का पांचवां मैच आज 1 अप्रैल, बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के...

LSG vs DC, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs DC: Top 10 memes (image via X) समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए, जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आज रात लखनऊ में आईपीएल 2026 के...

IPL 2026: LSG के लिए ओपनिंग करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए ऋषभ पंत, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बैटिंग की शुरुआत करने का चौंकाने वाला फैसला, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के...

IPL 2026: टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल की GT के खिलाफ दमदार वापसी की इरफान पठान ने की तारीफ

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने शानदार वापसी करते हुए सभी का ध्यान अपनी...