Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: ‘साउथ अफ्रीका ने भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों पर अटैक कर, एक खास मैसेज दिया’ पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बड़ा बयान 

IND vs SA: ‘साउथ अफ्रीका ने भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों पर अटैक कर, एक खास मैसेज दिया’ पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बड़ा बयान 

IND vs SA (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, सीरीज में 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबानों को 51 रनों से करारी शिकस्त दी।

यह रनों के हिसाब से भारत की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी हार थी। मुकाबले में एडेन मार्करम एंड कंपनी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 213 रन बनाए।

रिटायरमेंट से वापसी कर रहे क्विंटन डिकाॅक ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में पांच चौके व सात छक्कों की मदद से 90 रनों की तूफानी पारी खेली। डिकाॅक ने टीम इंडिया के प्रीमियर फास्ट बाॅलर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर जमकर बरसे।

दूसरी ओर, प्रोटियाज टीम के इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन व विकेटकीपर बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा ने बड़ा बयान दिया है। उथप्पा ने कहा है कि साउथ अफ्रीका ने भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों पर अटैक कर, एक खास मैसेज दिया, जिससे टीम इंडिया को संभलने का मौका नहीं मिला।

राॅबिन उथप्पा की बड़ी प्रतिक्रिया

उथप्पा ने जियोस्टार के शो फोलो द ब्लूज के एक एपिसोड में कहा- पहले मैच में मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की। नई गेंद से उन्होंने पिच पर बेहतरीन खेल दिखाया। लुंगी एनगिडी की शुभमन गिल को फेंकी गई गेंद लाजवाब थी, और अभिषेक शर्मा को फेंकी गई गेंद ने उन्हें मुश्किल बैक-ऑफ-ए-लेंथ पर खेलने के लिए काफी जगह नहीं दी।

उन्होंने लगातार सही जगहों पर गेंदें डालीं और भारत को दबाव में रखा। बल्लेबाजी में भी उन्होंने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह समेत भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों पर शुरू से ही अटैक कर, अपनी ताकत का साफ संकेत दिया। इसके बाद टीम इंडिया को संभलने का मौका नहीं मिला।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘उनसे ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है’ – हैरी ब्रूक ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जोस बटलर के फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी

T20 WC 2026: England Captain Harry Brook breaks silence on Jos Buttler’s form (image via getty) इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने सीनियर बैट्समैन जोस बटलर का साथ दिया है, भले...

SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह 

New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली...

T20 WC 2026, 2nd Semifinal: बल्लेबाजी के अनुकूल होगी वानखेड़े की पिच? मौसम के मिजाज पर भी डालें नजर

IND vs ENG, T20 WC 2026: pitch and weather report (image via getty) भारत 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 170 रनों का लक्ष्य, यान्सेन की हाफ सेंचुरी 

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, आज 4 मार्च को कोलकाता के...