Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK Tickets: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी..! ICC ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिलीज किए अतिरिक्त टिकट

IND vs PAK Tickets: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी..! ICC ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिलीज किए अतिरिक्त टिकट

IND vs PAK (Photo Source: Asian Cricket Council Official Website)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से हो चुका है, अब तक हमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा।

दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस ने मैच के लिए अतिरिक्ट टिकटों की मांग भी की थी। इस बीच अब आईसीसी ने फैंस के उत्साह को देखते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है।

आईसीसी ने मंगलवार (3 जून) को टूर्नामेंट के कुछ प्रमुख मैचों के लिए अतिरिक्त टिकट जारी कर दिए हैं, जिसमें भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला मैच मैच भी शामिल है।

IND vs PAK: फैंस की मांग को आईसीसी ने आखिरकार किया पूरा

आईसीसी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, ‘आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 की रोमांचक शुरुआत के बाद, पूरे टूर्नामेंट के लिए फाइनल टिकटें रिलीज कर दी गई है। कई बड़े मैचों के लिए जनरल एडमिशन टिकटें भी जारी कर दी गई है। जिसमें 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला मैच भी शामिल है।’

आईसीसी ने स्टेटमेंट में आगे लिखा, ‘अन्य मैचों में अब अधिक कैटेगरी उपलब्ध हैं, जिनमें टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम और फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम के मैच शामिल हैं, जहां अब सेल के लिए लिमिटेड जनरल एडमिशन टिकटें हैं। वेस्टइंडीज या यूएसए में वर्ल्ड कप मैचों का आनंद उठाने के लिए फैंस प्रीमियम क्लब और एक्सक्लूसिव डायमंड क्लब के टिकट ले सकते हैं, जहां फैंस सबसे अच्छी सीटों पर खेल के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिला सकते हैं।’

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं पाकिस्तान पहला मैच 6 जून को यूएसए के खिलाफ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...