Skip to main content

ताजा खबर

“IND vs PAK मैच से पहले NYC को इस पर ध्यान देना होगा नहीं तो…”- न्यूयॉर्क पिच की कंडिशन पर भड़के केविन पीटरसन

IND vs PAK मैच से पहले NYC को इस पर ध्यान देना होगा नहीं तो- न्यूयॉर्क पिच की कंडिशन पर भड़के केविन पीटरसन

Rohit Sharma, Babar Azam & Kevin Pietersen (Photo Source: Getty Images/X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पिच से पहले न्यूयॉर्क की पिच को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेल गया मैच लो-स्कोरिंग था। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जो टी20 फॉर्मेट में टीम का अब तक तक सबसे कम टोटल है।

वहीं साउथ अफ्रीकी टीम इस लक्ष्य को 16.2 ओवरों में जाकर हासिल कर पाई थी। क्रिकेट एक्सपर्ट पिच की कंडिशन को लेकर काफी ज्यादा निराश है। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन का मानना है कि पिच के नेचर के कारण भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच के दौरान इसका असर पड़ेगा।

IND vs PAK: केविन पीटरसन ने NYC से की बड़ी अपील

केविन पीटरसन ने न्यूयॉर्क क्रिकेट से अपील की है कि उन्हें भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विकेट पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही खिलाड़ियों को सावधानी बरतने के लिए कहा है क्योंकि श्रीलंका-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान खिलाड़ियों को चोट लग गई थी।

केविन पीटरसन ने मंगलवार (4 जून) को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बड़े मैच से पहले NYC में उस विकेट पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ खिलाड़ियों को स्लाइड करते हुए घुटनों में चोटों लगी है। मैं यही सुझाव दूंगा कि सभी खिलाड़ी सावधानी बरतें। मुझे यकीन है कि हर कोई यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है कि यह IND vs PAK के लिए बिल्कुल सही हो!’

आकाश चोपड़ा ने भी न्यूयॉर्क की पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया इसी मैदान में आज (5 जून) आयरलैंड का सामना करने वाली है। जिसके चलते टीम के पास पिच की कंडिशन को समझने के लिए बड़ा मौका रहने वाला है। क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि ड्रॉप-इन पिचों की कंडिशन अधिक मैच खेले जाने से बेहतर हो जाती है।

आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ड्रॉप-इन सतहों के साथ यही बात है। शुरुआत करने के लिए घास की अतिरिक्त परत। सेटल होने में समय लगता है, जरूरत है कि क्रिकेट को स्क्वायर पर खेला जाए ताकि वे अंत में जो बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिचें बन सकें।’ 

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...